छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी को तेलंगाना से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है।
पीड़िता को आरोपी मनीष कुमार साहू द्वारा शादी करने का झांसा देकर दैहिक किया है की सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अप.क.79/2025 धारा 376 (2) (N) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया।
महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांपा द्वारा थाना स्तर से टीम गठित कर तेलंगाना रवाना किया गया प्रकरण के आरोपी मनीष साहू घटना कारित करनें के बाद से फरार था। विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी का पता तलाश के दौरान दिनांक 25 मई 2025 को तेलंगना तरफ से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उनि. बी एस लकड़ा, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, आर. वीरेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।



