Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर जिले में कृषि विभाग द्वारा 29 मई से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान

जांजगीर-चांपा। जिले में कृषि विभाग के द्वारा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा रहा है, जांजगीर जिला कृषि प्रधान जिला है कृषि के मामले में उन्नत एवं विकसित जिला की श्रेणी में आता है, तो वही कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी जांजगीर जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे के दिशा निर्देशन में सजग एवं सक्रिय हैं, भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार 29 मई से 12 जून तक राज्य के सभी विकासखण्डों में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया जावेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कृषि विभाग जांजगीर के उपसंचालक ललीत मोहन भगत ने बताया कि संचालनालय कृषि रायपुर के द्वारा राज्य के सभी जिलों के कृषि एवं संवर्गीय विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में दिए गए निर्देश अनुसार, यह अभियान राष्ट्रीय स्तर का अभियान खरीफ मौसम की पूर्व तैयारी को सशक्त बनाने, किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खेतों में हो रहे नवाचारों को पहचान कर अनुसंधान की दिशा तय करने के लिए शुरू किया गया है। जांजगीर जिला में इस अभियान के सफल संचालन के लिए कृषि एवं संबंधित विभाग जैस उद्यान, पशुपालन, मछलीपालन के जिला एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों की 3 टीम गठित की गई है। प्रत्येक दल के साथ एक ’’कृषि रथ’’ रहेगा ये टीम प्रतिदिन 6 ग्रामों में पहुंचकर किसानों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा करेंगी साथ ही कृषक पाठशाला के माध्यम से किसानों को धान की सीधी बुआई, ड्रोन तकनीक का उपयोग, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती योजना के बारे में तथा नवीन किस्म के धान बीज एम.टी.यू 1318 (स्वर्णा धान के समान उत्पादन वाले किस्म), संतुलित रसायनिक उर्वरक उपयोग, संतुलित कीटनाशक उपयोग, पशुओं की मौसमी बिमारियों एवं उपचार, उद्यानिकी फसलों के बारे में विस्तृत रूप से परिचर्चा की जावेगी साथ ही कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन, मछलीपालन विभाग की प्रमुख राज्य एवं केन्द्रीय योजना के बारे में जानकारी कृषकों के मध्य साझा की जावेगी। शिविर में ग्राम पंचायत एवं विकासखण्ड के प्रगतिशील कृषकों को भी उनके नवाचार के बारे में बताने हेतु आमंत्रित किया जाऐगा। शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के छुटे हुए हितग्राहियों का आधार सीडिंग एवं भूमि सीडिंग कार्य किया जायेगा, ताकि आगामी 20 वीं किस्त से लाभान्वित किया जा सके, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिती में, अभियान की गरिमामय संपन्नता के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रकार दिनांक 29 मई से 12 जून तक जिले में ब्लाक नवागढ़ में 20 ग्रामों में शिविर, बम्हनीडीह में 14 शिविर, पामगढ़ में 14 शिविर, अकलतरा में 14 शिविर, बलौदा 16 शिविर कुल 78 शिविरों का आयोजन किया जावेगा।

See also  Surajpur News : जिले में एक अनोखी ठगी का मामला, ट्रांसपोर्टर ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत, ऐसे हुआ खेल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!