वट सावित्री व्रत: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने विधि-विधान से किया व्रत, पीपल के पेड़ पर बांधा रक्षा सूत्र…

जांजगीर-चांपा। आज पूरे देशभर में श्रद्धा और आस्था के साथ वट सावित्री व्रत मनाया जा रहा है। जांजगीर चांपा जिले सहित ग्राम खोखरा में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए इस पावन व्रत को पूरी श्रद्धा से निभाया,सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर व्रत के लिए तैयार हुईं और वट (पीपल) वृक्ष की पूजा की, विधिपूर्वक कथा सुनने के बाद महिलाओं ने वृक्ष के चारों ओर सूत लपेटा और रक्षा सूत्र बांधकर अपने पतियों के जीवन की रक्षा के लिए प्रार्थना की,पूजा के दौरान व्रती महिलाओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा सुनी, जिसमें सावित्री ने अपने तप और प्रेम से यमराज से अपने पति को पुनः जीवित करवा लिया था, इसी कथा की याद में यह व्रत किया जाता है, कई मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर पीपल वृक्ष के पास पूजा का विशेष आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं,पूजा-पाठ के साथ-साथ वातावरण भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर रहा,



