Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रामायण में रणबीर कपूर और यश साथ क्यों नहीं आएंगे नजर? जानिए इसके पीछे की वजह

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही रामायण इन दिनों सबसे ज़्यादा चर्चित और बेसब्री से इंतज़ार की जा रही फिल्मों में से एक है। इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स, वर्ल्ड क्लास VFX टीम, ग्रैंड सेट्स और दमदार स्टारकास्ट के साथ ये फिल्म एक शानदार विज़ुअल और इमोशनल एक्सपीरियंस बनने जा रही है। रणबीर कपूर जहां भगवान राम के रोल में हैं, वहीं यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इतना बड़ा क्लैश होने के बावजूद दोनों सुपरस्टार्स शायद ही फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, “मेकर्स ने वाल्मीकि रामायण के ओरिजिनल टेक्स्ट को फॉलो करने का फैसला लिया है, जिसमें भगवान राम और रावण की ज़्यादातर कहानी एक-दूसरे से अलग चलती है। दोनों की दुनिया बिल्कुल अलग होती है और उनका आमना-सामना सिर्फ आखिरी युद्ध में ही होता है। असली कथा के अनुसार, राम रावण के बारे में तब ही जान पाते हैं जब सीता का हरण हो जाता है, और इसके बाद ही दोनों का आमना-सामना लंका के रणभूमि में होता है।”

See also  राणी सती दादी हॉस्पिटल के संचालक ने अपना धंधा चमकाने कटवा दिए डीएमएफ मद से लगे दर्जनों पेड़, हॉस्पिटल संचालक डॉ. हेमेंद्र जायसवाल की मनमानी से ठूठ में तब्दील हुए सड़क किनारे लगे हरे-भरे पेड़...

नितेश तिवारी और उनकी टीम का ये क्रिएटिव फैसला कि रणबीर कपूर और यश के किरदार एक-दूसरे से दूर रहेंगे, रामायण की कहानी में गहराई जोड़ता है। राम और रावण की ये अलग-अलग यात्राएं एक धर्म और सद्गुण का प्रतीक, तो दूसरा अहंकार और शक्ति का प्रतिनिधि और यह चीज फिल्म के नैरेटिव को और भी दिलचस्प बना देती हैं। इन दोनों के रास्ते जब तक अलग चलते हैं, तब तक दर्शक उनकी कहानियों से और जुड़ते जाते हैं। यही दूरी उनके आमने-सामने आने के पल को और ज़्यादा दमदार और असरदार बना देती है।

यश जहां सीता बनी साई पल्लवी और हनुमान बने सनी देओल के साथ स्क्रीन पर दिखेंगे, वहीं रणबीर कपूर के साथ उनके सीन को लेकर अभी कुछ पक्का नहीं है। दरअसल, रणबीर इस वक्त संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में बिज़ी हैं, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल और आलिया भट्ट भी हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने जो खास लुक रखा है, उसे वो बदल नहीं सकते। ऊपर से रामायण की शूटिंग में जो देरी हो रही है, उसने और मुश्किल बढ़ा दी है। ऐसे में फिलहाल रणबीर का लुक या शेड्यूल बदलकर रामायण के लिए शूट करना मुमकिन नहीं लग रहा।

See also  घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी

फिल्म की शूटिंग इस समय शहर के बड़े-बड़े सेट्स पर चल रही है। रामायण को दो भागों में बनाया जा रहा है, पहला पार्ट दिवाली 2026 में आएगा और दूसरा दिवाली 2027 में। रणबीर कपूर अपना काम पहले ही निपटा चुके हैं, जबकि यश ने मई की शुरुआत में उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन करने के बाद अपनी शूटिंग शुरू की है।

Advertisment

फिल्म में लीड किरदारों के बीच कम स्क्रीन शेयरिंग दिखाने का फैसला इस बात को साफ दिखाता है कि मेकर्स असली रामायण की आत्मा को बनाए रखने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। आज जहां ज़्यादातर बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्मों में जबरन बड़े नामों को एक साथ दिखाकर फैन बेस बढ़ाने की कोशिश होती है, वहीं रामायण एक अलग रास्ता पकड़ती है। यह फिल्म दिखावे से ज़्यादा कहानी की सच्चाई पर फोकस कर रही है, जहां असली भावनाएं, गहराई और रामायण की आत्मा को आज की सिनेमाई भाषा में महसूस किया जा सके।

See also  आप लोगों ने सात बार उन्हें आजमाया एक बार मुझे वोट देकर देख ले - राजेश्री महन्त, जीवन भर भले ही भाजपा के लिए काम किया लेकिन मुझे महन्त जी को वोट देना ही पड़ेगा...

रामायण बेशक उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अहम किरदारों में नजर आएंगे। भव्य स्केल और मेगा स्टारकास्ट के साथ ये फिल्म भारत की सबसे बड़ी और सबसे पवित्र पौराणिक गाथा को एक दमदार और आकर्षक अंदाज़ में पेश करने जा रही है, एक ऐसा सिनेमाई अनुभव जो पहले कभी नहीं देखा गया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!