Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

लश्कर का संस्थापक सदस्य आमिर हमजा घायल

लाहौर। पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के सह-संस्थापक आमिर हमजा रहस्यमय परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें आईएसआई की भारी सुरक्षा के तहत लाहौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लश्कर की पत्रिकाओं के 66 वर्षीय संपादक अपने घर पर गंभीर रूप से घायल हो गए और अब उनका इलाज आईएसआई सुरक्षा के तहत लाहौर के एक सैन्य अस्पताल में चल रहा है।

यह घटना लश्कर के एक वरिष्ठ सदस्य और प्रमुख भर्तीकर्ता अबू सैफुल्लाह की पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के ठीक तीन दिन बाद हुई।

इधर लश्कर समर्थकों से जुड़े टेलीग्राम चैनलों ने मंगलवार शाम को कहा कि सदस्यों को “संकट” के दौरान मजबूत बने रहना चाहिए साथ ही इस घटना महज एक “दुर्घटना” करार दिया।

Advertisment
See also  जांजगीर शहर के बीडीएम उद्यान में वरिष्ठजनों को मिला ‘सियान सदन‘, बुजुर्गों को मिलेगा योग, मनोरंजन सहित सामूहिक गतिविधियों की सुविधा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!