Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोलकाता के आसमान में दिखे रहस्यमयी ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क; जांच जुटी सेना और पुलिस

कोलकाता। कोलकाता के आसमान में रहस्यमयी ड्रोन दिखने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ये ड्रोन सोमवार की रात को दिखाई दिए। ये ड्रोन कहां से आए और इन्हें कौन चला रहा था, इसकी जांच कोलकाता पुलिस कर रही है। हालांकि अभी तक इस बारे में पुलिस ने कुछ भी नहीं बताया है। भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद ड्रोन के दिखने से हड़कंप मच गया है। हालंकि दोनों देशों के बीच सीजफायर चल रहा है। इन ड्रोनों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहा हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार रात कोलकाता के कई इलाकों में इन ड्रोन को मंडराते हुए देखा गया। विक्टोरिया मेमोरियल से लेकर ब्रिगेड ग्राउंड तक ड्रोन उड़ते हुए देखे गए। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, कोलकाता पुलिस सतर्क हो गई और ड्रोन के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। दूसरी ओर भारतीय सेना ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि इसकी जांच की जा रही है।

See also  Share Market Today: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी भी फिसला

सूत्रों के अनुसार, ड्रोन में से अधिकांश विजय दुर्ग (पूर्व फोर्ट विलियम) के आसपास उड़ते देखे गए। चूंकि फोर्ट विलियम एक सैन्य क्षेत्र है, इसलिए इसे ‘रेड ज़ोन’ के रूप में चिह्नित किया गया है। वहां ड्रोन जैसे उपकरणों के उड़ान पर सख्त प्रतिबंध है। यही कारण है कि सोमवार रात देखे गए ड्रोन को लेकर रहस्य और भी गहरा गया है। सूत्रों के मुताबिक फोर्ट विलियम और विक्टोरिया मैदान इलाकों में रात 9.45 बजे से 10.30 बजे के बीच करीब आठ से दस ड्रोन मंडराते रहे। बताया जा रहा है कि ये ड्रोन महेशतला और बेहला की तरफ से आए थे।

See also  KORBA BREAK: गंभीर निमोनिया से जूझते 4 महीने के शिशु की बचाई गई जान, एनकेएच अस्पताल के डॉ. नागेंद्र बागरी और टीम ने किया इलाज...

आजकल ड्रोन का उपयोग कई कार्यों के लिए किया जाता है- जैसे समारोहों की वीडियोग्राफी, या पुलिस-प्रशासन की निगरानी। लेकिन सोमवार रात के ड्रोन किस प्रकार के थे, यही सबसे बड़ा सवाल है। कोलकाता पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन ड्रोन को महेशतला की ओर से उड़कर आते हुए देखा गया। इस मुद्दे को लेकर कई क्षेत्रों को सतर्क कर दिया गया है और सेना को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। यह भी कहा जा रहा है कि यह एक अफवाह भी हो सकती है, लेकिन फिलहाल हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है, ऐसा भारतीय सेना की ओर से बताया गया है।

See also  केन्द्रीय बजट 2026: आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की ओर निर्णायक कदम - अंबेश जांगड़े

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के समय देश के सभी राज्यों को ड्रोन खतरों को लेकर सतर्क किया गया था। कोलकाता के आसमान में ड्रोन देखे जाने की खबर के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

घटना की सत्याता की पुष्टि के प्रयास जारीः रक्षामंत्रालय

Advertisment

इस बीच, भारतीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक कोलकाता के ऊपर ड्रोन देखे जाने की रिपोर्टें प्राप्त हुई हैं और उनकी जांच की जा रही है। इस घटना की सत्यता की पुष्टि के लिए प्रयास जारी हैं। जैसे ही तथ्यों की पुष्टि होगी, आगे की जानकारी साझा की जाएगी। इस बीच, मीडिया से अनुरोध किया जाता है कि वह अटकलें न लगाएं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!