Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

ओपीडी में विलंब से आने वाले चिकित्सकों पर कलेक्टर नाराज, दिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

मरीजो, परिजनो एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने आये लोगो से चर्चा कर मिल रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया फीडबैक

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज जिला चिकित्सालय जांजगीर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजो, परिजनों एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने आये लोगों से चर्चा कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय जांजगीर मे निरीक्षण के दौरान ओ.पी.डी. में विलंब से आने वाले चिकित्सको पर नाराजगी व्यक्त की एवं अनुपस्थित चिकित्सकों को कारण बाताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी चिकित्सकों, अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने के स्पष्ट निर्देश। उन्होंने अपर कलेक्टर को जिला चिकित्सालय एवं सभी एसडीएम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का साप्ताहिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

See also  कनई गांव के शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षिकाओं की मनमानी जारी, समय पर स्कूल नहीं पहुंचती शिक्षिकाएं, बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित...

उन्होंने जिला चिकित्सालय जांजगीर मे मरीजो के बढ़ते संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पंजीयन कांउटर के विस्तार एवं ऑपरेटरो की संख्या में वृद्धि करने कहा। उन्होंने अस्पताल मरीजो की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए बिस्तरो की संख्या में वृद्धि करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय जांजगीर मे वर्तमान मे प्रक्रियाधीन निर्माणकार्य की जानकारी लेकर एजेंसीयों की बैठक लेने कहा। निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय जांजगीर मे आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सको एवं स्टॉफ का आंकलन प्रस्ताव बनाकर भेजने कहा।

Advertisment

 

कलेक्टर ने एस.एन.सी.यू. एवं अति आवश्यक अन्य विभागो मे विद्युत कटौती के दौरान पॉवर बेक-अप की वैकल्पिक व्यवस्था करने कहा जिससे भर्ती मरीजो के चिकित्सकीय कार्य प्रभावित ना हो। कलेक्टर ने आयसोलेशन वार्ड को जहां लोगो का आवागमन न हो ऐसे अन्यंत्र स्थान मे स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पैथोलैब में शासन द्वारा निर्धारित समस्त 114 जांच सुनिश्चित करने हेतु कार्ययोजना बनाने कहा। उन्होंने डायलिसिस कक्ष का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्था सुधारने के संबंध में संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केन्द्र निरीक्षण करते हुए भर्ती बच्चो के माताओ को भी आवश्यकतानुसार प्रोटीन डाईट देने हेतु निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान सहित जिला चिकित्सालय के चिकित्स एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

See also  राज्य सरकार खरीदती है किसानों का धान, ऋण लेकर करती है भुगतान, केन्द्र सरकार धान खरीदी के लिए नहीं देती कोई अनुदान, सहायता या ऋण, राज्य सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2023-24 में 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान, वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने पत्रकारों से की चर्चा....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!