Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

KORBA BREAKING:इमलीभावना गांव के रहने वाले 29 वर्षीय युवक सुनील टेकाम के संदिग्ध परिस्थितियों में एनजीओ,कर्मी की मौत पर संशय सच जानने को बेताब है परिजन

परिजन कह रहे निरोगी था सुनील, पत्नी का दावा: मिर्गी की समस्या थी

कोरबा। इमलीभावना गांव के रहने वाले 29 वर्षीय युवक सुनील टेकाम के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिर्गी का दौरा आने पर पत्नी ने उसे घर पर इंजेक्शन दिया था। इसके बाद कटघोरा सीएचसी और एक निजी अस्पताल ले जाने के बाद कोरबा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पिछली रात उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन हार्ट अटैक को कारण बता रहा है। जबकि परिजनों को दूसरे कारण की जानकारी है। स्पष्ट होना बाकी है कि युवक की मौत इंजेक्शन के असर से हुई या किसी और कारण से।

कटघोरा पुलिस थाना के अंतर्गत इमलीभावना गांव में निवासरत सुनील टेकाम एक एनजीओ में कार्यरत था और उस पर बच्चों को पढ़ाने की जिम्मदारी थी। 20 अप्रैल 2025 को उसका विवाह चोढ़ा हरदीबाजार निवासी ज्योति से हुआ था। पारिवारिक सहमति से परंपरागत रूप से यह रस्म पूरी हुई। विवाह के एक महीने के पहले ही जहां सुनील इस दुनिया से चल बसा वहीं उसकी विवाहिता के सामने संकट खड़ा हो गया।

See also  विदेशियों को खूब भा रहे मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स, सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट हुआ ये सामान

ज्योति के बताए अनुसार पति को मिर्गी की समस्या थी लेकिन उसने कह रखा था कि इसकी जानकारी किसी और साझा न की जाए। इस महीने में पत्नी द्वारा दो अवसर पर मिर्गी से संबंधित इंजेक्शन पति को दिए गए। ज्योति ने बताया कि वह काफी समय से एक प्राईवेट क्लीनिक में नर्सिंग का जॉब करती थी और इसलिए आवश्यक दवा व इंजेक्शन उसके पास रहते थे। 15 अप्रैल की मध्य रात्रि के बाद जब सुनील को झटके आए तो उसने बचाव के लिए इंजेक्शन का तरीका अपनाया। इससे पहले अपनी सास को समस्या की जानकारी दी। बाद में अन्य परिजनों तक बात पहुंची।

See also  मितानिन और आंगनबाड़ी की बहनें मानवता की सेवा की मिसाल: भूपेश बघेल... हर वर्ष 14 नवंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को किया जाएगा सम्मानित...

कुछ घंटों बाद एक वाहन से सुनील को कटघोरा सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे यहां से रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि कटघोरा के एक निजी अस्पताल में दिखाने पर कोई सुधार नहीं आया तो इस मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा था। इस बीच पिछली रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल के प्रतिवेदन पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विभिन्न तथ्यों के आधार पर इस मामले में आगे की जांच पुलिस करेगी।

Advertisment

मृतक के जीजा को है आशंका

नगोई बछेरा में निवासरत मृतक के जीजा कुंवर सिंह ने इस घटनाक्रम पर आशंका जतायी है। उन्हें लगता है कि कोई ना कोई ऐसी वजह है जो उसके साले की मौत का कारण बनी। रात्रि 3 बजे के आसपास उन्हें साले के बीमार होने की जानकारी हुई तो वे इमलीभावना पहुंचे और फिर अस्पतालों के चक्कर लगाए। मेडिकल कॉलेज में उन्हें बताया गया कि मामला प्वाईजनिंग का नहीं है बल्कि हार्ट अटैक का है। कुंवर सिंह का कहना है कि विवाह के बाद से पति-पत्नी के रिश्ते अच्छे नहीं थे, इस तरह की सूचनाएं हमारे पास थी। जहां तक हमें पता है सुनील को कोई बीमारी नहीं थी इसलिए अचानक तबियत बिगडऩा और मौत होना संदिग्ध स्थिति पैदा करता है।

See also  अनुनय कॉन्वेंट में स्वतंत्रता दिवस का जश्न, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!