Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अनुनय कॉन्वेंट में स्वतंत्रता दिवस का जश्न, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सक्ति। नगर का प्रतिष्ठित अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल शक्ति में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया संस्था की दोनों शाखों में ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ साथ हि संस्था के द्वारा जिले के मुख्य कार्यक्रम जेठा में भी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई तथा इस कार्यक्रम को द्वितीय स्थान से पुरस्कृत भी किया गया।

संस्था की मुख्य शाखा में नगर के प्रतिष्ठित शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश अग्रवाल ने तिरंगा फहराया इस अवसर पर नगर के समाजसेवी सुरेश अग्रवाल संस्था प्रमुख योगेश कुमार साहू एवं समस्त विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे. डॉ अग्रवाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अपना कार्य जिम्मेदारी के साथ करते हुए आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया एवं संस्था की प्रशंसा की कि इस संस्था से लगातार चौथे वर्ष मेरिट सूची में विद्यार्थी स्थान बना रहे हैं संस्था प्रमुख ने सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई तथा विद्यार्थियों को समझाया कि “भारत है तो हम हैं हम हैं तो भारत है”.

See also  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

क्लास 5 के छात्र-छात्राओं नित्य साहू तोशिका पांडे अंशिका साहू अंकित तिवारी ज्ञानेश्वरी साहू आशीष पंसारी वरुण श्रीवास अनिकेत केसर मयंक राठौर प्रतीक श्रीवास के द्वारा पुलवामा हमले पर डांस प्रस्तुत किया गया भावेश सिंह दक्षेश कुमार आयुष्मान राजपूत आर्य अंजुम आरोही गोद अनुभव चौहान शुभम सिंह कान्हा ग्वेल लेजर देवांगन शाहनवाज रविंद्र ज्वेल बेदू राव अभिशा जांगड़ा पिहू साहू कुंज देवांगन आदर्श जायसवाल आर्य कंवर एनसी ग्वेल वैभव देवांगन काव्य भारद्वाज अमीषा भारद्वाज दिव्यांग साहू वैष्णवी देवांगन प्रियांशी यादव परिधि ग्वेल संकल्प यादव अयान राठौर यश ग्वेल आदर्श गबल वेदांतिता जायसवाल फातिमा ध्रुव दीक्षा साहू आदि सभी ने फैंसी ड्रेस में भाग लिया. क्लास 4th से स्वर्ग से सुंदर देश हमारा गीत प्रस्तुत किया गया क्लास 9 से तुझे भूलेगा ना हिंदुस्तान तथा केसरिया भारत है क्लास 8 और 9 से प्रस्तुत किया गया.

See also  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब बिक्री पर अकुंश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है कार्यवाही...

संस्था की नवधा चौक शाखा में विद्यालय की अध्यक्ष तृप्ति साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया. इस अवसर पर नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के द्वारा अनेक प्रकार के देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. अनेक विद्यार्थी फैंसी ड्रेस के रूप में सैनिक गांधीजी सुभाष चंद्र बोस आदि बनाकर वातावरण को देशभक्ति से भर दिए थे.इस अवसर पर शामिल कशेर जवाहरलाल नेहरू , उत्कर्ष ग्वेल, अर्पित निर्मलकर ,भौमिक सोनी, चिराग मुंडा , हयांश बरेठ, हर्ष गबल सैनिक बने. मोहम्मद अर्श और गोपिका यादव ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था प्रमुख रुक्मणी नायक हेमा देवांगन पूनम राठौर ममता साहू देव कुमारी देवांगन ज्योति पटेल निशा यादव सहित विद्यालय के सभी स्टाफ का सहयोग रहा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!