Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raigarh News: सिविल ठेकेदार से पति-पत्नी ने की 15 लाख रूपए की ठगी, एक ही मकान का 3 लोगों से किया सौदा, खुद को सिम्स का डॉक्टर बताकर धोखाधड़ी

रायगढ़। जिले में एक युवक से 15 लाख की ठगी हुई है। आरोपी पति-पत्नी ने खुद को सिम्स का डॉक्टर बताया और एक ही मकान को बेचने के लिए 3 लोगों से सौदा कर लिया। झांसे में आकर चंदन ठाकुर (46) ने पैसे दे दिए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

चंदन ने पहले 5 लाख दिए फिर 10 लाख का चेक दिया। जब उसे पता चला कि उसी जमीन का सौदा उन्होंने 2 और लोगों से भी किया तो रुपए मांगने वापस गया। तब आरोपी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। तब पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

जानकारी के मुताबिक, चंदन सिंह ठाकुर रेलवे बंगला पारा का रहने वाला है वह का काम सिविल ठेकेदारी का काम करता है। साल जरहाभांठा में रहने वाली पल्लवी मिश्रा बंजारे और उसके पति संजय बंजारे से हुई। तब पति-पत्नी दोनों ने खुद को सिम्स का डॉक्टर बताया था। ऐसे में बात ही बात में चंदन ने बताया कि उसे रायपुर में मकान खरीदना है। तब पति-पत्नी ने रायपुर में धरसीवां मठपुरैना स्थित उनके जमीन और उसमें बने मकान को बचेने की बात कही।

See also  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से तनाव के बीच पीएम मोदी नहीं जाएंगे अमेरिका…

47 लाख रुपए में सौदा तय हुआ

इसके बाद संजय बंजारे ने चंदन को उस जमीन व मकान को दिखाने के लिए रायपुर ले गया। जहां चंदन को जमीन व मकान पसंद आने पर उसने दस्तावेज दिखाने कहा, तो संजय बंजारे ने जमीन की फोटो कॉपी दिखाई। ऐसे में मकान का सौदा 47 लाख रुपए में तय किया गया और चंदन ने एडवांस के तौर पर उसे नगद 50 हजार रुपए पल्लवी मिश्रा बंजारे को दिया।

Advertisment

इसके बाद 23 अक्टूबर 2024 को रायगढ़ में चंदन ने 10 लाख रुपए का चेक इस तरह मकान खरीदने के लिए संजय और पल्लवी मिश्रा बंजारे को 15 लाख 50 हजार रुपए चंदन ने दे दिया। कुछ समय बीत जाने के बाद चंदन ने कई बार उसके नाम मकान की रजिस्ट्री करने के लिए कहा, तो संजय बंजारे टालमटोल करने लगा।

See also  CG में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी के 4 साल बाद तक नहीं हुआ बच्चा, ससुराल वाले मारते थे ताना, रिजनों ने लगाया हत्या का आरोप...

तब युवक के पता करने पर जानकारी मिली कि दोनों पति पत्नी ने उसी भूमि व मकान का सौदा बिलासपुर में रहने वाले आशीष टंडन व रायपुर के मोहम्मद तौसिफ से भी करते हुए उनसे भी कुछ रकम लिया है। तब चंदन को ठगी का एहसास हुआ और उसने फोन पर संजय बंजारे को जमीन व मकान का रजिस्ट्री कराने या फिर रुपए वापस करने कहा, तो संजय फोन पर गाली गलौज करते हुए झूठे केस में फंसा देने की धमकी देने लगा।

चंदन को दिया चेक बाउंस

दिया और 4 माह के भीतर उसके नाम से रजिस्ट्री करने के लिए नोटरी कराया। फिर 28 अक्टूबर 2024 को संजय बंजारे ने बाकी के रुपए की मांग की, तो चंदन ने 5 लाख रुपए फिर से उसे दिया।

चंदन ने 27 अप्रैल 2025 को फिर से अपने रुपए मांगे तो संजय उसे दयालबंद बिलासपुर बुलाया और आईसीआईसीआई बैंक बिलासपुर खाता का 15 लाख रुपए का चेक दिया। जिसे चंदन ने 3 मई को रुपए आहरण के लिए बैंक में जमा किया, तो चेक बाउंस हो गया। जिसके बाद चंदन समझ गया कि पल्लवी मिश्रा बंजारे व संजय बंजारे उसके धोखाधड़ी कर रहे हैं, तो उसने आज कोतवाली थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3 (5)-बीएनएस, 318 (4)-बीएनएस के तहत अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

See also  CG NEWS: सोनहत जनपद ने 64 परिवारों को दी शौचालय स्वीकृति...

आरोपी की तालाश जारी

इस संबंध में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि खुद को सिम्स का डॉक्टर बताकर पति पत्नी ने लगी की घटना कने अंजाम दिया है। चंदन जमीन व मकान खरीदने के लिए उन्हें 15 लाख 50 हजार रुपए दिया था, लेकिन न तो उसके नाम से रजिस्ट्री कराया गया और न अब रुपए वापस कर रहे हैं। अब एक ही जमीन व मकान का सौदा 3 लोगों से किया। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी पतासाजी की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!