Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज तेज आंधी-तूफान और बारिश के आसार, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शाम के समय मौसम बदलते ही तेज हवाएं चल रही है। साथ ही गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बौछारें पड़ सकती है। साथ ही कई हिस्सों में गरज चमक के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। रायपुर में आज सुबह के समय बादल छाए रहे। बीते रात में गरज चमक के साथ हवाएं और बूँदाबाँदी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं और हल्की मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के हिस्सों में आज बारिश की संभावना है।

See also  Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव की संभावना…तापमान 44 डिग्री के पार जाएगा

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में गरज चमक के साथ हवा चलने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

आज राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 23. 8 डिग्री सेल्सियस रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!