Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

‘ससुराल गेंदा फूल’ की पहली झलक रिलीज, घोड़ी पर चढ़ ससुराल पहुंची दुल्हन, एक्ट्रेस बोली- आज की लड़कियां…

Sasural Genda Phool First Glimpse: ‘ससुराल गेंदा फूल’ भोजपुरी फिल्म की पहली झलक ने सिने प्रेमियों को दीवाना बना लिया है. इस बार दुल्हन घोड़ी पर चढ़कर ससुराल जा रही है और फिल्म बताया जा रहा है कि फिल्म मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश भी देगी.

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म ‘ससुराल गेंदा फूल’ की पहली झलक रिलीज हो गई है. पहली झलक में फिल्म का शानदार पोस्टर दिखाया गया है जिसमें फिल्म की एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित बहुत ही अनोखे अंदाज में नजर आ रही हैं. तभी तो ऋचा दीक्षित ने ‘ससुराल गेंदा फूल’ को अपने करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक बताया. उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म का किरदार पारंपरिक सोच को चुनौती देता है और समाज के सामने एक नई मिसाल पेश करता है. जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तभी तय कर लिया था कि मुझे यह किरदार निभाना है। एक दुल्हन का घोड़ी चढ़कर ससुराल जाना न केवल सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि यह संदेश देता है कि आज की लड़कियां आत्मनिर्भर, मजबूत और अपने फैसले खुद लेने वाली हैं.’

See also  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित DMF घोटाले में ED का बड़ा प्रहार: 31.70 करोड़ की संपत्तियां अटैच, 17 आरोपियों पर पूरक चार्जशीट दाखिल

‘ससुराल गेंदा फूल’ की एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित का क्या कहना है

‘ससुराल गेंदा फूल’ की एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित ने आगे कहा, ‘यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर है, जिसमें सामाजिक संदेश भी छिपा है. मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शक इसे उतना ही प्यार देंगे, जितनी मेहनत हमने इसे बनाने में की है. शूटिंग के दौरान पूरी टीम का साथ शानदार रहा. खासकर निर्देशक संजय श्रीवास्तव जी और सह-कलाकारों ने हर सीन को जीवंत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.’

‘ससुराल गेंदा फूल’ में दिग्गज कलाकारों की टोली

Advertisment

एसआरके म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के उभरते सितारे ऋतेश उपाध्याय के साथ-साथ अनुभवी कलाकार समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवाल, सोनिया मिश्रा, पूजा ठाकुर, शिल्पी राघवानी जैसे बड़े नाम अहम भूमिकाओं में दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है, जबकि रोशन सिंह इसके निर्माता और शर्मिला आर. सिंह सह-निर्माता हैं।

See also  Election Commission Seizures 2026 : चुनावी रण में ईसीआई का सख्त पहरा: 10 दिनों में 400 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री जब्त, ड्रग्स और कैश का बड़ा जखीरा बरामद

‘ससुराल गेंदा फूल’ की कहानी और संगीत

फिल्म की कहानी अमित झा ने लिखी है, जो सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक रिश्तों की गहराई को छूती है. ‘ससुराल गेंदा फूल’ का संगीत भी इसकी एक बड़ी खासियत है. ओम झा के निर्देशन में तैयार गानों को प्यारे लाल यादव, राकेश निराला, धर्म हिंदुस्तानी जैसे मशहूर गीतकारों ने लिखा है, जो दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार हैं.

क्यों खास है ‘ससुराल गेंदा फूल’?

1.महिला सशक्तिकरण पर आधारित कहानी
2.पारिवारिक और मनोरंजक कथानक
3.भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज और नए सितारों का संगम
4.मधुर और कर्णप्रिय संगीत
5.सामाजिक संदेश के साथ मनोरंजन का तड़का

See also  कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने खरौद उपार्जन केंद्र में धान खरीदी व्यवस्था का किया निरीक्षण…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!