Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नाबालिग बेटे ने की मां की हत्या

सरगुजा। शराब ने आज एक और परिवार को तबाह कर दिया. एक नाबालिग बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी. घरेलू विवाद में हत्या या मारपीट के ज्यादातर मामलों में आरोपी शराब पीने वाला होता है, जो नशे की हालात में अपने परिवार के सदस्यों को भी मौत के घाट उतार देता है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस बार एक नाबालिग ने, जो अपनी मां के शराब पीने से परेशान रहता था, उसने अपनी मां को आज मौत की नींद सुला दिया.

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मैनपाट के आसगांव का है. मृतिका का नाम मुन्नी मझवार था. वह रोज शराब का सेवन कर यहां-वहां नशे की हालत में पड़ी रहती थी. उसका नाबालिक बेटा उसे रोज शराब पीने से मना करता था. लेकिन वह नहीं मानती थी. वहीं आज फिर से शराब पीकर मुन्नी सड़क किनारे नशे में लेटी हुई थी. इसी दौरान उसके बेटे ने पत्थर से उसका सिर कुचल दिया. इस घटना में शराबी मां की मौके पर ही मौत हो गई.

See also  पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन...

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. साथ ही नाबालिक बेटे को भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!