Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नंदी के कान में मुराद बोलने से पहले कहें ये शब्द, पूरी होगी मनोकामना, पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया…

शिवभक्तों की एक गहरी आस्था रही है कि यदि नंदी के कान में अपनी मुराद कही जाए तो वह सीधे भगवान शिव तक पहुंचती है और भोलेनाथ उस इच्छा को शीघ्र ही पूर्ण कर देते हैं। ज्यादातर हर व्यक्ति अपनी मुराद को नंदी भगवान से मांगता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुसार, नंदी के कान में कुछ भी बोलने से पहले एक शब्द को जरूर बोलना चाहिए? तो आइए जानते हैं कि वह कौन-सा शब्द है, जिसे नंदी के कान में जरूर बोलना चाहिए जिससे आपकी सारी मनोकामना पूर्ण हो और आपके जीवन की सारी परेशानियों का हल हो जाए। यह उपदेश प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने शिव पुराण कथा प्रवचनों में दिया है।

See also  बलिदानी मुदस्सिर शेख की मां शमीमा अख्तर को भेजा जा रहा पाकिस्तान, 45 साल बाद उठा नागरिकता का सवाल. शौर्य चक्र से सम्मानित मां का दर्द!

पंडित प्रदीप मिश्रा कहते हैं कि जब कभी भी आप नंदी के कान में अपनी इच्छा बोलें उससे पहले ओउम् शब्द को जरूर बोलें। ओउम् केवल एक शब्द नहीं बल्कि ब्रह्मांड की सबसे शक्तिशाली ध्वनि है जो शिवस्वरूप है। जब आप नंदी बाबा के कान में अपनी बात कहने से पहले ओउम् कहते हैं तो आपकी वाणी शिव तक सीधे पहुंचती है और आपकी सच्ची इच्छा भोलेनाथ अवश्य पूरी करते हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा का यह उपदेश भक्तों को यह समझाने के लिए है कि आस्था के साथ-साथ सही विधि भी जरूरी है।

इसलिए, अगली बार जब भी आप किसी मंदिर में नंदी बाबा के कान में अपनी कोई भी इच्छा व्यक्त करने जाएं तो सबसे पहले ओउम् शब्द को जरूर बोलें। यह बहुत ही सरल लेकिन शक्तिशाली शब्द है जिसे पंडित प्रदीप मिश्रा ने भक्तों को बताया है ताकि हर भक्त की प्रार्थना सीधा महादेव तक पहुंच सके और उनका जीवन सुख, शांति व समृद्धि से भर जाए।

See also  ग्राम खोखरा की शासकीय भूमि पर अनाधिकृत कब्जा, बेदखली का आदेश पारित, तहसील न्यायालय ने आज अवैध कब्जा हटाने का जारी किया फरमान, नियत तिथि तक अवैध अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासनिक कार्यवाही की दी चेतावनी....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!