Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CGN NEWS:कोरिया में ब्रह्मांड की सैर-10 मई को होगा मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम

कोरिया बैकुंठपुर। जिला प्रशासन कोरिया की अभिनव पहल के तहत 10 मई को रामानुज मिनी स्टेडियम, बैकुण्ठपुर में एक अनोखा और रोमांचक कार्यक्रम मेगा स्काई वॉचिंग प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। शाम 5 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक मन और खगोल विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का आयोजन जूनियर रेड क्रॉस सोसायटी, कोरिया एवं ब्रेक साइंस सोसायटी, कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को टेलीस्कोप के माध्यम से चंद्रमा, मंगल और वृहस्पति का नजदीक से दीदार करने का दुर्लभ अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक अनुभव देगा, बल्कि खगोल विज्ञान के प्रति जागरूकता और जिज्ञासा भी उत्पन्न करेगा। प्रतिभागी छात्र अपनी आकाशगंगा और सौरमंडल से सीधे जुड़ाव महसूस करेंगे, जिससे उनके भीतर वैज्ञानिक चेतना का विकास होगा। मानवता के लिए विज्ञान, समाज के लिए विज्ञान, सोच में विज्ञान के मूलमंत्र के साथ यह आयोजन विद्यार्थियों को ब्रह्मांड की अनोखी दुनिया से परिचित कराएगा और उन्हें ज्ञान-विज्ञान की ओर प्रेरित करेगा। जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस अवसर में शामिल करें, जिससे विज्ञान के प्रति रुचि और समझ को बढ़ावा मिल सके। मन और खगोल विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है।

See also  बागेश्वर सरकार के कैंसर अस्पताल प्रोजेक्ट से प्रभावित हुए टाइगर श्रॉफ, मुंबई में की आत्मीय मुलाकात

कार्यक्रम का आयोजन जूनियर रेड क्रॉस सोसायटी, कोरिया एवं ब्रेक साइंस सोसायटी, कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को टेलीस्कोप के माध्यम से चंद्रमा, मंगल और वृहस्पति का नजदीक से दीदार करने का दुर्लभ अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक अनुभव देगा, बल्कि खगोल विज्ञान के प्रति जागरूकता और जिज्ञासा भी उत्पन्न करेगा। प्रतिभागी छात्र अपनी आकाशगंगा और सौरमंडल से सीधे जुड़ाव महसूस करेंगे, जिससे उनके भीतर वैज्ञानिक चेतना का विकास होगा। मानवता के लिए विज्ञान, समाज के लिए विज्ञान, सोच में विज्ञान के मूलमंत्र के साथ यह आयोजन विद्यार्थियों को ब्रह्मांड की अनोखी दुनिया से परिचित कराएगा और उन्हें ज्ञान-विज्ञान की ओर प्रेरित करेगा। जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस अवसर में शामिल करें, जिससे विज्ञान के प्रति रुचि और समझ को बढ़ावा मिल सके।

See also  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सीमेंट महंगा! MP से ज्यादा रेट ने बढ़ाई चिंता, Cement Hub होने के बाद भी CG उपभोक्ताओं को क्यों नहीं राहत…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!