Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS:मुंगेली लगभग 1 महीने पहले घर से लापता हुई मासूम बच्ची के अपहरण मामले में भयभीत करने वाली जानकारी सामने आई…

मुंगेली : मुंगेली लगभग 1 महीने पहले घर से लापता हुई मासूम बच्ची के अपहरण मामले में भयभीत करने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस अब तक बच्ची का पता नहीं लगा सकी थी, लेकिन अब इस मामले ने एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। दरअसल, कोसाबाड़ी से सटे श्मशान घाट के पास पुलिस को एक नरकंकाल और उसके पास बच्चियों जैसे कपड़े बरामद हुए हैं। इस बरामदगी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। कई स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह मामला नरबलि का हो सकता है। मामले को लेकर एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि पुलिस को शमशान घाट पर नरकंकाल और कपड़े मिले हैं, इन अवशेषों की डीएनए जांच कराई जाएगी ताकि यह पता चल सके कि क्या वे उसी मासूम बच्ची के हैं जो 12 अप्रैल की रात से लापता है। एसपी ने यह भी माना कि ये अवशेष इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकते हैं। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

See also  ‘शरबत-जिहाद’ टिप्पणी पर हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को लगाई फटकार, सोशल मीडिया से वीडियो हटाने को कहा…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!