Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Operation Sindoor: कर्नल सोफिया कुरैशी के ससुर ने कहा- लोग सलाम करते नहीं थक रहे…

Operation Sindoor:ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक में भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी की भूमिका देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके साहस और नेतृत्व ने न केवल भारतीय सेना को गौरवान्वित किया, बल्कि उनका परिवार और गांव भी आज उनके पराक्रम पर गर्व से सिर ऊंचा किए खड़ा है।

अब लोग घर आते-जाते सलाम करते हैं
कर्नल सोफिया के ससुर गौसाब बागेवाड़ी, जो कर्नाटक के बेलगावी जिले के कोन्नूर गांव में रहते हैं, ने भावुक होकर कहा, मेरी बहू ने इतना गर्व महसूस कराया कि लोग अब आते-जाते मुझे सलाम करते हैं। गांव में हमारी इज्जत और बढ़ गई है। मैं बहुत खुश हूं।

See also  मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार...

उन्होंने बताया कि सोफिया करीब छह महीने पहले घर आई थीं और आज उनके पराक्रम के किस्से गांव से लेकर देशभर में गूंज रहे हैं। गांव का हर व्यक्ति उन्हें सलाम कर रहा है, और उनके घर पर बधाई देने वालों की कतार लगी हुई है।

भारत की महिला शक्ति का प्रतीक
बागेवाड़ी साहब ने कहा कि सोफिया की बहादुरी ने भारत की महिला शक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया है। पाकिस्तान जैसे देश धर्म और जाति की आड़ में वार करते हैं, जबकि भारतीय मुसलमान सामने से लड़ते हैं। अगर भारत की बेटियां इतनी बहादुर हैं, तो बेटों की ताकत का अंदाजा पाकिस्तान को अब लग जाना चाहिए।

See also  इंडोनेशिया के बाली द्वीप से आये कलाकारों ने कहा कि श्री राम की भूमि में आकर धन्य हुए जिनकी कथा हम दुनिया भर में सुनाते हैं....

पहले भी चर्चित रही हैं कर्नल सोफिया
गुजरात की रहने वाली कर्नल सोफिया पहली बार वर्ष 2018 में सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने पुणे में हुए आसियान देशों के संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। उस समय उनके नेतृत्व की देश-विदेश में सराहना हुई थी।

Advertisment

ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर बनीं प्रेरणा
अब एक बार फिर, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में उनकी निर्णायक भूमिका ने उन्हें राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है। उन्होंने इस कार्रवाई के बाद कहा यह ऑपरेशन सिर्फ भारत की ताकत नहीं, बल्कि यह संदेश भी है कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से कभी समझौता नहीं करेगा।

See also  ’राजीव युवा मितान सम्मेलन’: सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री बघेल ने नवनियुक्त 2000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!