Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Swara Bhaskar ने भारत और पाक में चल रहे तनाव को लेकर इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर, लिखा- वॉर प्रोपेगेंडा है …

‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) की सफलता के बाद गुरुवार की रात पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलें दागीं हैं. तभी से ही भारत और पाक बॉर्डर पर तनाव बना हुआ है. वहीं, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट में जियोर्ज ओरवेल का कोट शेयर कर एक्ट्रेस ने वॉर को प्रोपेगेंडा करार दे दिया है.

स्वरा भास्कर ने वॉर को बताया प्रोपेगेंडा
बता दें कि स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने भारत और पाक के बीच चल रही इस वार के बीच अपने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरी शेयर किया है. एक पोस्ट में उन्होंने जियोर्ज ओरवेल के एक कोट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हर वॉर प्रोपेगेंडा है, सारी चीख-पुखार, झूठ और नफरत हमेशा उन लोगों से आती है जो फाइट नहीं कर रहे हैं.

See also  अब नहीं बढ़ेगा वजन! कड़ाही और लीटरभर तेल की छुट्टी! अब जीरो ऑयल कुकिंग और बिना फ्राई किए बनाएं गुब्बारे जैसी फूली पूरी

इसके अलावा दूसरी स्टोरी में स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने एक यूजर की पोस्ट शेयर कर लिखा -“ जो वॉर चाहते हैं वे एक बार अपने फैमिली मेंबर्स को देखे और डिसाइज करें उनमें से आप किसे खोने के लिए तैयार हैं क्योंकि अगर हम वॉर में उतरते हैं तो ये सिर्फ बॉर्डर पर नहीं बल्कि सचमुच आपके घर के बाहर लड़ी जाएगी.”

Advertisment

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने तीसरा स्टोरी में हैदराबाद के कराची बेकरी पर तिरंगा लगाने की खबर शेयर करते हुए लिखा- “इस मूर्खता का एंड कब होगा? हम हिंदू सिंधियों को उनकी रूट्स क लिए पनिश कर रहे हैं, क्या आप ऐसे चीज को इमेजिन कर सकते हैं जो एक ही समय में नीच और मूर्खतापूर्ण हो.”

See also  'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान को लेकर जांजगीर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

बता दें कि अपने इन पोस्ट को लेकर स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) फिर से चर्चा में आ गई है. लोग उन्हें फिर से ट्रोल कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) इससे पहले भी कई तरह के बयान दे चुकी हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!