Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नशामुक्ति जागरूकता के लिए प्रभात फेरी का किया गया आयोजन….

नशामुक्ति जागरूकता के लिए प्रभात फेरी का किया गया आयोजन
 
      जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान अंतर्गत भारतमाता वाहिनी योजना के माध्यम से कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में ग्राम पंचायत बिरगहनी (च) पंचायत भारतमाता वाहिनी महिला स्व सहायता समूह द्वारा नशामुक्ति जागरूकता एवं नशापान से होने वाले दुष्परिणामों को प्रचार-प्रसार करते हुए श्रम जागरूकता विकसित किया। ग्राम में गठित भारतमाता वाहिनी उन्नति महिला स्व सहायता समूह एवं ग्राम महिला स्व सहायता समूह के सहयोग से पंचायत में होने वाले अवैध शराब बिक्री नशापान से ग्राम में बढ़ती अराजकता अपराध परिवारिक विघटन से त्रस्त होकर ग्राम के महिलाओं में विगत 1 जून को कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था तथा प्रभात फेरी निकालकर नशापान के विरुद्ध शंखनाद किया। इस अवसर पर नशाबंदी कार्यक्रम के नोडल विभाग समाज कल्याण के उप संचालक टी वी भावे, सरपंच ओम प्रकाश पटेल, जनपद सदस्य इतवारी पटेल, गौठान समिति के अध्यक्ष राजकुमार यादव, पंच पंचराम, ग्राम से जागरूक नागरिकगण, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिनों की उपस्थिति में मद्यपान के विरुद्ध ग्राम में सकारात्मक वातावरण कर निर्माण किया गया।

See also  कलेक्टर और खनिज अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर कर जारी किया फ्लाई ऐश डंपिंग का आदेश,, मास्टर माइंड गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!