Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित आदित्य फार्म हाउस में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का बार का भंडाफोड़ हुआ,आयोजक गिरफ्तार…

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित आदित्य फार्म हाउस में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का बार का भंडाफोड़ हुआ है। मौके से पार्टी ऑर्गेनाइज़र विकास सिंह बरोई को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फार्म हाउस का संचालक पुलिस को देखकर फरार हो गया। दोनों के खिलाफ कोटपा एक्ट 2003 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

हुक्का पार्टी की सूचना पर की गई दबिश
घटना 6 मई 2025 की है, जब तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली कि आदित्य फार्म हाउस में बर्थडे पार्टी के दौरान हुक्का पिलाया जा रहा है। उनि राजेन्द्र सिंह पैकरा और उनकी टीम मौके पर पहुंची, जहां पार्टी आयोजक विकास सिंह बरोई (निवासी कलकत्ता) हुक्का पीते हुए मिला। पूछताछ में उसने बताया कि फार्म हाउस के संचालक की जानकारी और व्यवस्था पर यह हुक्का पार्टी रखी गई थी।

See also  एक लाख सात हजार 566 रूपए के गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार, बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं आरोपी, रिमांड पर भेजे गए जेल...

9 हुक्का सेट और फ्लेवर सामग्री जब्त
पुलिस ने मौके से कुल 9 नग हुक्का सेट और संबंधित फ्लेवर सहित अन्य संसाधन जप्त किए। फार्म हाउस का संचालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। आरोपी का यह कृत्य सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 की धारा 4 और 21(1) के उल्लंघन के तहत आता है, जिस पर मौके पर ही विधिवत कानूनी कार्रवाई की गई।

कोटपा एक्ट के तहत सख्ती
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर हुक्का बार या तंबाकू उत्पादों का उपयोग कानूनन वर्जित है और इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!