Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायगढ़: ग्राम भेंगारी में तेंदू पत्ता तोड़ने के दौरान युवक की दर्दनाक मौत…

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंगारी में एक युवक की तेंदू पत्ता तोड़ने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पीलाबर राठिया के रहने वाले युवक आज सुबह तेंदू पत्ता तोड़ने भलवाही पथरा जंगल गया था। तेंदू पत्ता तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ा था, लेकिन इसी दौरान वह 11 केवी के तार की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल युवक को शासकीय अस्पताल घरघोड़ा पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घरघोड़ा पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  नींबू-मिर्च लेकर श्मशान घाट पहुंचे दर्जनभर लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी...

एएसआई खेमराज पटेल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। युवक की मौत से उसके परिवार में शोक की लहर है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!