Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पाकिस्तान ने कबूला, 6 जगहों पर हुए 24 मिसाइल हमले…

इस्लामाबाद। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों पर हमले किए हैं। इसकी जानकारी भारतीय सेना ने दी। इस बीच पाकिस्तान ने भी भारतीय स्ट्राइक की बात कबूल कर ली है। पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद यह बात कबूल की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपना रोना रोया है।

शहबाज ने न सिर्फ भारतीय स्ट्राइक की पुष्टि की, बल्कि इसे युद्ध वाला कदम करार दिया। दुनिया भर में जिल्लत झेल रहा पाकिस्तान ऐसे वक्त पर भी गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आया। शहबाज ने लिखा, पाकिस्तान में पांच स्थानों पर हमले किए गए हैं। पाकिस्तान को इस युद्ध के कृत्य का जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है। इसका जवाब दिया जा रहा है। पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है। पूरे पाकिस्तानी राष्ट्र का मनोबल और भावना उच्च है। पाकिस्तानी राष्ट्र और पाकिस्तानी सशस्त्र बल जानते हैं कि इससे कैसे निपटना है। हम उनके इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे।

See also  मुख्यमंत्री ने सिंगारपुर में की सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात... विभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत की राशि...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!