Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जम्मू-कश्मीर और पहलगाम में फिर हमले का अलर्ट, आतंकी जेलों पर हमले कर छुड़ा सकते हैं कुख्यात टेररिस्ट, इधर PoK में हमास और लश्कर की हुई मीटिंग

Alert of Attack Again In Jammu-Kashmir And Pahalgam: जम्मू-कश्मीर और पहलगाम में आतंकवादी फिर हमला कर सकते हैं। खुफिया जानकारी के अनुसार आतंकवादी श्रीनगर सेंट्रल जेल (Srinagar Central Jail) और जम्मू के कोट भलवाल जैसी जेलों में हमला कर सकते हैं। इन जेलों में कई हाई प्रोफाइल आतंकी और ओजीडब्ल्यू कैद हैं। खुफिया इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इन सभी जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

सूत्रों ने ये भी बताया कि इनपुट मिलने के बाद डीजी CISF ने रविवार को श्रीनगर में सुरक्षा ग्रिड के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की है। समीक्षा के बाद जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि सीआईएसएफ ने अक्टूबर, 2023 में सीआरपीएफ से जम्मू-कश्मीर की जेलों की सुरक्षा का जिम्मा संभाला था।

See also  बालेश्वर साहू के अथक प्रयास से बिर्रा में बिजली विभाग का विद्युत वितरण कार्यालय खोले जाने अधिसूचना जारी...

NIA ने आतंकियों से की पूछताछ

इधर NIA ने पहलगाम आतंकी हमले में कथित संलिप्तता के लिए जम्मू जेल में बंद दो OGW निसार और मुश्ताक से पूछताछ की है। ये दोनों अप्रैल 2023 से जम्मू जेल में बंद हैं। दोनों को 1 जनवरी, 2023 को राजौरी जिले में हुए आतंकी हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें दो बच्चों समेत 7 नागरिक मारे गए थे. हमले के अगले दिन एक आईईडी विस्फोट हुआ था। जांच अधिकारियों का मानना है कि मुश्ताक और निसार को पहलगाम हमले की प्लान के बारे में पहले से जानकारी थी या उन्होंने इसमें मदद की थी तथा उनसे पूछताछ इसमें शामिल व्यापक आतंकवादी नेटवर्क का पता लगाने के कोशिश का हिस्सा है।

See also  छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग :गृहमंत्री -सुकमा जिले के सुदूर एवं दूरस्थ क्षेत्र रायगुडेम में नवीन कैंप में पहुंच कर सुरक्षाबल के हमारे वीर जवानों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया। आपके ही शौर्य और पराक्रम को देश देख रहा है, आपके भुजाओं की ताकत से विष्णुदेव सरकार बस्तर के हर गांव में विकास की रौशनी प्रकाशित कर रही है।

PoK में हमास-लश्कर की मीटिंग

Advertisment

इधर खुफिया जानकारी मिली है कि पिछले दो महीने में PoK में हमास और लश्कर कमांडर अबू मूसा समेत कई लोगों की आपस में कई दौर की मीटिंग हो चुकी है। सैफुल्लाह खालिद उर्फ कसूरी के साथ भी रावलकोट में मीटिंग हुई है। इन बैठकों के बाद ही पहलगाम हमला हुआ है। ऐेसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि हमास और लश्कर ने हाथ मिला लिया है और साथ मिलकर कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देंगे।

लश्कर कमांडर अबू मूसा का पहलगाम हमले से 4 दिन पहले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो गाजा-फिलिस्तीन मसले की तुलना कश्मीर से कर रहा है। वो कहता है- ‘गाजा भी हमारे मीरपुर जैसा है। जब इजराइल को घुटने पर ले आए, तो कश्मीर में भी करेंगे।‘ इस वीडियो में अबू मूसा जिस मंच से बोल रहा है, वहां लगे पोस्टर में कश्मीरी आतंकी बुरहान वानी की भी फोटो लगी है। पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में ट्रेनिंग देकर भारत भेजे जाने वाले आतंकियों के पीछे गाजा और फिलिस्तीन का क्या लिंक है, इस वीडियो से सामने आया है। पहलगाम आतंकी हमले में हमास की मॉडस ऑपरेंडी यानी हमले के तरीके के सबूत भी मिल रहे हैं।

See also  PM Modi Gujarat visit : सोमनाथ से साबरमती तक! गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, जानें शेड्यूल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!