Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

यादव समाज द्वारा जिले के युवाओं को निःशुल्क कोचिंग कल से, एसपी विजय अग्रवाल करेंगे उद्घाटन….

यादव समाज द्वारा जिले के युवाओं को निःशुल्क कोचिंग कल से
 
एसपी विजय अग्रवाल करेंगे उद्घाटन 
 
जांजगीर-चांपा। जिले के युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए कम समय में प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी हेतु उच्च प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा निशुल्क कोचिंग यादव समाज जिला जांजगीर चांपा द्वारा शुरू की जा रही है। जिसमें यादव समाज के अतिरिक्त कोई भी समाज के युवक-युवती कोचिंग प्राप्त कर सकते हैं। यह पूर्णत: निशुल्क है। इसके लिए कोई भी प्रतिभागी पंजीयन शुल्क व फॉर्म भर कर बैठ सकता है। प्रमुख रूप से शिक्षक भर्ती, आईटीआई शिक्षक, सहायक विस्तार अधिकारी, सहायक श्रम निरीक्षक, वनरक्षक, होमगार्ड, अमीन जल संसाधन आदि भर्ती परीक्षाओ के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। पंजीयन शुल्क ₹100 रखा गया 6 जून से ज्ञानोदय स्कूल अकलतरा रोड जांजगीर परिसर में यह कोचिंग शुरु की जाएगी। जिले के युवाओं के लिए की गई निशुल्क कोचिंग की सराहना कलेक्टर द्वारा की गई उन्होंने कोचिंग के दौरान 1 दिन समय देने का आश्वासन दिया है। 6 जून को इसका विधिवत उद्घाटन जिले के पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा समाज के वरिष्ठ रामेश्वर गोपाल ,गुहा राम गोपाल, आई पी यादव, डीएस यादव,  एस एल यादव, विजय यादव, लक्ष्मी यादव ,वीरेंद्र गोपाल ,राजेश यादव, रामकुमार गुड्डू यादव, रमाकांत यादव पार्षद रामकुमार ,लालाराम ,राजेश गोपाल ,संदीप यादव सत्येद्र, गोपाल, सदन यादव ,जवाहर यादव ,योगेश गोपाल ,करण यादव ,आशीष यादव आदि संरक्षकों के मार्गदर्शन में  कोचिंग चलाई जाएगी।इसके लिए राजा हितेश यादव ,डॉ सुरेश यादव दीपक यादव, विष्णु यादव ,धर्मेंद्र यादव, मितेश यादव भोलू ,अमित यादव, डॉक्टर नीलसागर यादव, सोनू यादव ,गौतम यादव चांपा, एसपी यादव छोटू कुदरी, आशुतोष यादव, सतीश यादव, राहुल यादव, दुष्यंत यादव से संपर्क किया जा सकता है।

See also  फर्जी धान खरीदी के मामले में समिति प्रबन्धक एवं प्रभारी पर एफआईआर दर्ज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!