Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : एकतरफा प्यार में पागल सनकी ने खेला खूनी खेल: नई नवेली दुल्हन पर किया जानलेवा हमला, चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हो गया फरार…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एकतरफा प्यार में पागल युवक ने नई नवेली दुल्हन पर शादी के ठीक बाद चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके फरार हो गया, पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना कोतबा चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की हाल ही में शादी हुई थी और वह अपने ससुराल में थी। इसी दौरान बीती रात एक युवक उसके ससुराल में घुस आया और पीड़िता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

See also  Raipur Crime : रायपुर में कोल माफिया के दबाव में पुलिस!, बलात्कार के सबूत मिटाने वाले दो आरोपियों को थाने से ही किया रिहा, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल...

हमले में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। जैसे ही इस बारे में ससुराल वालों को पता चला वह उसे तत्काल पास ही मौजुद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसके हाथ में 29 टांके लगाए हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!