Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कांकेर में डीजल चोरी का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने फिर ठेकेदार को बांध कर मारा…

कांकेर। कांकेर जिले में भारत माला सड़क निर्माण परियोजना के ठेकेदार ने वाहन चालक से मारपीट की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह डीजल चोरी के आरोप में चालक को बेल्ट से खूब मारा और थूक के चटवाया है। मामला दुधावा थाना क्षेत्र का है।

कोंडागांव के बासनवाही में ठेकेदार ने पहले वाहन चालक से मारपीट की थी। उसके गुहार लगाने के बावजूद वह नहीं रुका और दहशत फैलाने के लिए वीडियो वायरल कर दिया।

इस घटना के अगले दिन 29 अप्रैल को वाहन चालकों ने एकजुट होकर ठेकेदार से बदला लिया, उसे सड़क पर बांधकर मारे। इसी बीच बचाव करने आए कंपनी के मैनेजर की भी पिटाई की।

See also  आठ-आठ लाख के 4 सहित 36 लाख के इनामी 14 नक्सली गिरफ्तार, शीर्ष नक्सलियों के मारे जाने से संगठन कमजोर...

डीजल चोरी करने को मजबूर

जानकारी के मुताबिक, कांकेर-कोंडागांव के बीच बन रहे छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े टनल प्रोजेक्ट में काम कर रहे वाहन चालकों का वेतन रोक दिया गया है। परिवार के भरण-पोषण की चिंता में कुछ चालक डीजल चोरी करने को मजबूर हुए हैं।

Advertisment

दुधावा पुलिस के मुताबिक, यह घटना कोंडागांव क्षेत्र की है। प्रोजेक्ट में छत्तीसगढ़ के कई जिलों से आए कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। वेतन नहीं मिलने की समस्या से श्रमिकों और प्रबंधन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

दहशत में किसान, सुरक्षा की मांग

भारत माला सड़क निर्माण कार्य से दुधावा क्षेत्र के 76 किसानों का सड़क पूरी तरह बर्बाद हो चुका है, जिसके मुआवजे के लिए किसान लगातार शासन प्रशासन से मांग करते रहे। इसी बीच अचानक ठेकेदार और वाहन चालकों के बीच मारपीट होने का वीडियो सामने आया, जिससे किसान डरे सहमे हुए है।

See also  PM बोले-हमारी सेना PAK को घुटनों पर लाई:अब तो माेदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है

निर्माण कार्य के दौरान हुई 4 मौतें

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत कांकेर जिले के दुधावा और कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी इलाके में वाहन चालक, हेल्पर सहित अब तक 4 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है, जिसमें कुछ मामले संदिग्ध भी हैं। एक चालक की मौत कैंप में वाहनों के वॉश एरिया में व एक कर्मचारी की रात में वाहन में दबने से हुई थी।

वाहन चालकों ने सभी मामलों पर जांच करने की मांग की है और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व प्रशासन के निरीक्षण की भी मांग की है। घायल को ग्रामीणों ने पहचानने से मना कर दिया। मारपीट करने वाले कंपनी मैनेजर की पहचान अमित मिश्रा व उसके सहयोगी कर्मचारी पिंटू जेना के रूप में की गई।

See also  देश में लू का कहर जारी: अगले 11 दिन तक नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!