Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर:अलग-अलग इलाके में मिली दो युवकों की लाश, दोनों का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका…

रायपुर। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेमता के गड़रिया नाला के पास युवक का शव होने की सूचना मिलते ही नेवरा पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची युवक सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या की गई थी। मृतक की पहचान लक्ष्मण उर्फ राजू भट्ट पिता स्व बलदाऊ भट्ट ग्राम सांकरा निवासी के रूप में की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजू भट पिता बलदाऊ भट ग्राम सांकरा निवासी है वह मंत्रालय में चपरासी का काम करता था। पिछले पंद्रह दिन से काम पर नहीं जा रहा था, सिंचाई विभाग में अपने पिता की जगह अनुकंपा में लगा था, कल गांव में ही इसके चाचा बलराम राव के यहां शादी में गया था।

See also  छत्तीसगढी फिल्म गले लग जा मोर जान आज से...

24 घंटे के अंदर मिली दो लाशें

आपको बता दे कि कल तुलसी के सिर्वे खार में भी एक लाश मिली थी, शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवक को मार कर फेंक दिया गया है। उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया है। आसपास खून के धब्बे भी दिखाई दे रहे है। वहीं लाश के बगल में दो आधार कार्ड, एक पेन कार्ड, व जॉब कार्ड भी पड़ा हुआ है। मृतक हाथ में टैटू से जीपी लिखा हुआ है पास में दो आधार कार्ड में छोटू सरदार, एवं गोविंदा पांडे का नाम लिखा है।

See also  सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी इच्छाशक्ति से कार्य करें: उद्योग मंत्री देवांगन, निगम आवासीय परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन...

आपको बता दें कि यह दोनों घटना पिछले 24 घंटे में ही हुई है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि तिल्दा नेवरा क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। जिसका नतीजा है कि क्षेत्र में आए दिन हत्या, अनाचार, लूट और चोरी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!