Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशरायपुर

महिलाओं के बीच जमकर मारपीट एसएसपी से की गई मामले की शिकायत, घटना का विडियो सामने आने पर भी अपराध दर्ज नहीं…

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल कालोनी मंगला में महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें जिसमे एक महिला अपने से कम उम्र के महिला को मारने का प्रयास कर रही है, थाने में एफआईआर दर्ज नहीं होने की स्थिति में पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की गई है, बताते चले कि दीनदयाल कालोनी मंगला क्षेत्र से लगा हुआ है, आए दिन मारपीट व अन्य घटनाओं के घटित होने के कारण यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा व यहां निवास कर रहे लोगों के द्वारा मंगला क्षेत्र में एक पुलिस चौकी खोलने की मांग लगातार उठ रही है, अब देखने वाली बात यह है कि बीजेपी सरकार व यहां के भारतीय जनता पार्टी के पार्षद जो निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं वो लोगों के सुरक्षा के लिए भविष्य में क्या निर्णय लेते है, व शासन प्रशासन के क्या क्या मांगे रखते हैं।

See also  कृषि यंत्रों एवं प्रौद्योगिकी के विकास से कृषि में आया क्रांतिकारी परिवर्तन : मंत्री रामविचार नेताम, कृषि अभियंताओं के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सह संगोष्ठी का शुभारंभ, कृषि अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियंता सम्मानित...

पीड़ित परमारस सिंह ने बताया कि वे दीनदयाल कालोनी मंगला के एलआईजी 387 नम्बर मकान में रहता है। खेती किसानी व शहर में आकर प्राइवेट कार्य करता है। जब वह ड्यूटी में था तब पडोसी के द्वारा मेरी पत्नी व परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है। एलआईजी 387 नम्बर के मेरे मकान मालिक के घर पर कैमरा लगा हुआ है। जिसमें यह साफ साफ दिख रहा है कि मेरे पड़ोसी उषा द्विवेद्वी पति रितेश कुमार के द्वारा किस तरीके से मेरे परिवार के उपर हमला किया गया है, मेरे घर के आस पास कई अन्य लोग भी मौजूद थे। इनके द्वारा आए दिन मेरे पत्नी बुद्धेश्वरी सिंह से विवाद किया जाता है, पूर्व मे भी कई बार मेरे पत्नी को गाली गलौच कर चुकी है, दिनांक 28.4.2025 को शाम को जब मैं घर पर नहीं था, तो इनके द्वारा मेरे गाड़ी को यहां क्यो खड़ा किये हो कहकर विवाद करते हुए मेरे पत्नी के उपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, गदी गदी गाली देने लगी मैं अपने काम से हड़बड़ाते हुए घर आया और अपने पत्नी को लेकर सिविल लाईन थाने ले गया लेकिन थाने में एफआईआर कर रहे है कहकर एफआईआर नहीं किया गया व बाद में होगा कार्रवाई अभी घर जाओ कह दिया गया, मेरे परिवार में एक मेरी पत्नी है और एक छोटी सी बच्ची है। हमला करने वाले इतने बेरहम है कि बच्ची को भी ईट उठाकर मारने कि कोशीश की गई। घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में साफ साफ दिखाई दे रहा है, यह है कि इनके बच्चो के द्वारा मेरे गाड़ी को बार बार छेडखानी कि जाती है, गाड़ी को नुकसान पहुँचाया जाता है, मुझे आर्थीक रूप से कई बार इनके द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। जिसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हैं।

See also  CGBSE CG Board Result 2025 Date OUT Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर Direct करें check…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!