Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने फहराया तिरंगा, रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस…

शहीदों के परिजनों और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान। 12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का किया प्रदर्शन। स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति।

रायपुर। देश की आजादी का 78वां पर्व बिलासपुर में रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। उप मुख्यमंत्री साव ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए तथा हर्षोल्लास व उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। पूरे परिधान में सजे हुए 12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। शासकीय कार्याें एवं दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत 114 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

See also  सेहत के लिए फायदेमंद कच्चा लहसुन

बिलासपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष  अरुण सिंह चौहान, संभागायुक्त नीलम नामदेव एक्का, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!