Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कम हो गई LPG सिलिंडर की कीमत, जानें 1 मई से हुए वो बड़े बदलाव, जिनका आपकी जेब से है कनेक्शन…

LPG Price Down: एक मई 2025 यानी आज से कई ऐसे बदलाव हुए हैं हैं जिसका आपकी जेब के ऊपर सीधा असर पड़ने जा रहा है, वो चाहे बात एलपीजी सिलिंडर की कीमत कम होने की हो या फिर एटीएम से निकासी पर लगने वाला बैंक का बढ़ा हुआ चार्ज हो. एलपीजी यानी रसोई गैस के 14.1 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया है.

1-सस्ती एलपीजी गैस

इसके लिए अब आपको 1747.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे. पिछले महीने इसकी कीमत 1762 रुपये और मार्च में 1803 रुपये देने पड़ रहे थे. यानी पिछले दो महीने में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 55.5 रुपये और 14.50 रुपये कम किए गए हैं. गौरतलब है कि कॉमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटलों और रेस्टोरेंट्स में किया जाता है. इसका सीधा फायदा अब आमलोगों को मिल सकता है और मैन्यू में कुछ कीमतों में कमी आ सकती है.

See also  मुख्य न्यायाधीश द्वारा लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा...

2-महंगा हुआ एटीएम के निकासी

दूसरा बदलाव एटीएम निकासी को लेकर किया गया है. एक मई से अब निश्चित समय सीमा के अलावा उससे ज्यादा बार एटीएम से ट्रांजेक्शन करने पर (वो चाहे वित्तीय हो या फिर गैर वित्तीय) आपको अब पहले से ज्यादा चार्ज देना होगा. आरबीआई की तरफ से इस बारे में गाइडलाइंस जारी कर दी गई है. कई बैकों ने इस बारे में संशोधित दरों की जानकारी पहले ही अपने कस्टर्मस को दे दी है.

Advertisment

अब होम बैंक की जगह किसी अन्य बैंक के एटीएम से एक लिमिट के बाद निकासी पर 19 रुपये देने होंगे, पहले 17 रुपये बैंक की तरफ से चार्ज किया जाता था. किसी दसरे बैंक के एटीएम से अपना बैलेंस चेक करने पर अब पहले जहां 6 रुपये लगते थे तो अब वो बढ़ाकर 7 रुपये कर दिया गया है.

See also  विद्युत प्रवाहित के चपेट में आने से हुए मृत्यु के मामले में 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

एचडीएफसी ने बताय है कि फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट से ज्यादा करने पर एक मई 2025 से उन्हें 21 रुपये के साथ ही टैक्स के एटीएम चार्ज को बढ़ाकर 23 रुपये प्लस टैक्स कर दिया गया है. जबकि पीएनबी और इंसंड बैंक एटीएम के पैसा निकालने पर 23 रुपये का चार्ज लगाया जाएगा.

3-अमूल ने बढ़ाई दूध की कीम

अमूल का दूध महंगा हो गया है. इसका सीधा असर हर परिवार को पड़ने जा रहा है. अमूल ने अफने मिल्क प्रोडक्स्ट में प्रति लीटर 2 रुपये का इजाफा किया है, जो 1 मई यानी आज से लागू हो गया है. मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतें बढ़ाई है. इसके बाद दूध से बने जितने भी प्रोडक्ट्स हैं, वो सभी महंगे हो जाएंगे.

See also  अकलतरा के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार: विधायक राघवेंद्र सिंह ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से की मुलाकात, बायपास सड़क, ऑडिटोरियम और सड़क चौड़ीकरण समेत कई महत्वपूर्ण कार्यों की रखी मांग

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!