Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़:- मंगेतर को मिलने बुलाया, हत्या कर दफनाई लाश, युवती और उसका प्रेमी साथ मरने की कर रहे थे तैयारी, गिरफ्तार…

सरगुजा। जिले में एक युवती ने शादी के कुछ दिन पूर्व अपने मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया और प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर युवक का शव दफना दिया। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में ले लिया तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने गुरुवार सुबह शव को निकालने के लिए खुदाई कराई और शव को बरामद किया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोघरा निवासी पुष्पा केरकेट्टा (20) की शादी सीतापुर क्षेत्र के जजगा निवासी अमृत लकड़ा (25 साल) के साथ तय हुई थी । विवाह की रस्म 5 मई से शुरू होने वाली थी एवं विवाह 7 मई को तय किया गया था। इससे पहले पुष्पा केरकेट्टा की मंगेतर अमृत से बात होने लगी। पुष्पा ने शादी के पूर्व 26 अप्रैल को अमृत लकड़ा को घोघरा बारात में आने पर बुलाया।

See also  मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, प्रदेशवासियों से की मतदान की अपील...

प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला, दफनाया शव

अमृत लकड़ा 26 अप्रैल की रात बारात में शामिल होने घोघरा क्षेत्र में गया था। अमृत लकड़ा को पुष्पा केरकेट्टा ने मिलने के लिए बुलाया। वह उसे जंगल किनारे ले गई जहां प्रेमी बबलू ने कुल्हाड़ी से सीने, सिर एवं चेहरे में वार कर अमृत की हत्या कर दी। अमृत की मौत की तस्दीक के लिए आरोपियों ने उसका गला भी घोंटा। दोनों ने मिलकर अमृत के शव को गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।

मोबाइल लोकेशन से हुआ शक

अमृत लकड़ा के अचानक लापता होने से परेशान परिजनों ने सीतापुर थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना 28 अप्रैल को दी। पुलिस ने अमृत लकड़ा के मोबाइल की कॉल रिकार्ड एवं मोबाइल लोकेशन की जांच की। जांच में पता चला कि लापता होने के पूर्व उसकी पुष्पा केरकेट्टा के साथ बातचीत हुई है। उसका अंतिम मोबाइल लोकेशन घोघरा में मिला।

Advertisment

कॉल रिकार्ड एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पुष्पा से पूछताछ की, लेकिन उसने अमृत के संबंध में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस ने जब पुष्पा केरकेट्टा के मोबाइल की कॉल रिकार्ड की जांच की तो पता चला कि उसकी लंबी बातचीत एक युवक बबलू जहान टोप्पो (22) से होती रही है।

See also  चोरनई नदी में तैरता मिला महिला का शव, संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी

प्रेमी-प्रेमिका ने कबूला गुनाह

पुलिस ने पुष्पा केरकेट्टा के साथ उसके प्रेमी बबलू को भी बुधवार को हिरासत में ले लिया और दोनों से अलग-अलग कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में दोनों टूट गए। उन्होंने अमृत लकड़ा की हत्या करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर बुधवार शाम पुलिस उस स्थान पर भी पहुंच गई, जहां दोनों ने अमृत लकड़ा का शव दफन किया था।

पुलिस ने कब्र की खुदाई के लिए दंडाधिकारी की अनुमति ले ली। गुरुवार सुबह थाना बतौली, सीतापुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला जा रहा है। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी इस दौरान मौजूद है।

See also  रायपुर सड़क हादसे की होगी जांच; पीड़ित परिवार को दी जाएगी हर संभव मदद, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव बोले

साथ मरने की कर रहे थे तैयारी

पुलिस पूछताछ में पता चला कि पुष्पा केरकेट्टा एवं उसके प्रेमी बबलू के करीब जब पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हुआ तो दोनों सहम गए। दोनों ने साथ मरने की प्लानिंग भी कर ली थी, दोनों ने फांसी लगाने के लिए बाजार से रस्सी भी खरीदी थी। लेकिन वे ऐसा कुछ कर पाते, इसके पूर्व ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!