Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गायब हो जाएंगे आपके घरो में रखे सारे जेवर ! हो जाइये सावधान ! जशपुर में ऐसा ही हुआ है ,यकीन नहीं तो खबर पढ़ लीजिये…

जशपुर। पलक झपकते ही सोने के जेवरात गायब कर देने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है । मामला जशपुर जिले के दुलदुला थाना इलाके का है।

बताया जा रहा है कि बीते 25 अप्रेल को प्रार्थी के घर दो अज्ञात लोग आये और मंगलसूत्र में मोती पिरोने का काम करते हैं बताकर घर की महिलाओं के मंगलसूत्र ले लिए और उनमें वाकायदे मोती पिरो दिया लेकिन बाद में उन्होंने खुद को सोने चाँदी के जेवर को साफ करने का भी एक्सपर्ट बताया और उनसे जेवर ले लिए और जेवर को ऐसे गायब कर दिया कि उन्हें हवा तक नहीं लगी ।

See also  आज से 50% तक बढ़ जाएगा बेंगलुरु नम्मा मेट्रो का किराया...

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने मंगलसूत्र में मोती पिरोने के 400 रुपये लिए और जेवरात की सफाई मुफ्त में करने का उन्हें लालच दिया । महिलाये मंगलसूत्र ,ढोलना, एवं अन्य जेवरात ले आयी। आरोपियों ने चाँदी और सोने दोनो को अलग अलग प्लाष्टिक में गुलाबी रंग के केमिकल के साथ पैक कर दिया और उसे एक मग पानी लाने को कहा ।घर की महिला मग लाने घर के अंदर गई इसी बीच आरोपियों ने सोने के जेवर गायब कर दिए और महिला को बताया कि जेवर को पानी मे डालने के आधे घण्टे बाद बाहर निकालना है।इतना बोलकर दोनो आरोपी वहां से भाग निकले। महिलाओं ने आधे घण्टे बाद जब जेवर के प्लाष्टिक को पानी से निकाला तो देखा कि चांदी के जेवर तो प्लाष्टिक में मौजूद थे लेकिन प्लाष्टिक के भीतर से सोने के जेवर गायब थे।

See also  नकली मंगलसूत्र से 40 हजार की ठगी, लेकिन चंद घंटों में पलटी बाजी! पामगढ़ पुलिस ने दो शातिरों को दबोचा, नकदी और कार जब्त

मामले कि जानकारी घर के मुखिया को फ़ोन पर बताया गया उसके बाद अनिल चौधरी पिता अशोक चौधरी ने थाना प्रभारी दुलदुला के समक्ष उपस्थित होकर लिखित आवेदन दिया है। और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है
बी एस एन एल विभाग में कार्यरत अनिल चौधरी अपने परिवार के साथ एनएच 43 के किनारे माता पिता और भईया भाभी के साथ लोरो में निवास रहते हैं।

बहरहाल दुलदुला थाने में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है । यह कोई पहला मामला नहीं है। दुलदुला के ही सोको दीपा में ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!