Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

48 घंटे में 8 आतंकियों के घर किए गए ध्वस्त, सुरक्षाबलों का एक्शन जारी…

दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ का जबरदस्त एक्शन जारी है। पिछले 48 घंटे में 8 आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया जा चुका है। सेना का सबसे ताजा एक्शन कुपवाड़ा में हुआ है, जहां लश्कर आतंकी फारूक तीदवा के घर को तबाह कर दिया गया। चंद सेकेंड में आतंकी के घर के परखच्चे उड़ गए। सेना लश्कर, हिजबुल, जैश के आतंकियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

जहां भी आतंकी मूवमेंट का जरा भी शक है वहां सख्त एक्शन लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही घाटी में अब तक का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। सेना ने अब तक 1000 से ज्यादा ओवर ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है जो आतंकियों के सबसे बड़े मददगार थे। वहीं पहलगाम हमले की जांच NIA को सौंप दी गई है। इस संबंध में गृहमंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है।

See also  नकटी गांव के ग्रामीणों ने 11 घंटे बाद धरना किया स्थगित, प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!