Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

India-Pakistan Tension: झेलम नदी में अचानक आई बाढ़, पाक मीडिया ने भारत पर लगाया आरोप, इमरजेंसी का ऐलान…

India-Pakistan Tension: पहलगाम हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तानी मीडिया ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान की डॉन न्यूज के अनुसार, मुजफ्फराबाद जिले के आसपास जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ की स्थिति बन रही है। इस बीच, इलाके में जल आपातकाल भी घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान की मीडिया ने इन घटनाओं का दोष भारत पर डाला है। दुनिया न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने बिना पाकिस्तान को सूचित किए झेलम नदी का पानी छोड़ दिया, जिसके कारण यह हालात उत्पन्न हुए हैं।

रिपोर्टों में यह भी बताया गया कि स्थानीय प्रशासन ने हट्टियन बाला में आपातकाल लागू कर लोगों को सतर्क कर दिया है। मस्जिदों में घोषणाओं के जरिए लोगों को चेतावनी दी गई है। दुनिया न्यूज ने आगे कहा कि इस खबर के सामने आने के बाद नदी के किनारे रहने वाले लोग दहशत में हैं। पानी भारत के अनंतनाग से होते हुए पाकिस्तान के चकोठी इलाके में बह रहा है।

See also  CG NEWS: एसीबी का रिपोर्ट कार्ड: हर महीने औसतन छह सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए, सूरजपुर और रायपुर रहे टॉप पर

इससे पहले भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। भारत ने सिंधु जल समझौते को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का ऐलान किया है और केंद्र सरकार पाकिस्तान के उपयोग में आने वाली तीन नदियों के पानी का अधिकतम उपयोग करने की योजना पर काम कर रही है।

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में 1960 के सिंधु जल समझौते पर भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा की गई। इस संधि के तहत भारत को पूर्वी नदियों – सतलुज, ब्यास और रावी के पानी पर विशेष अधिकार प्राप्त हैं, जबकि पाकिस्तान को पश्चिमी नदियों – सिंधु, झेलम और चिनाब का पानी आवंटित किया गया है। समझौते के स्थगित होने के बाद भारत अब सिंधु, झेलम और चिनाब के पानी के उपयोग पर विचार कर रहा है।

See also  राजकुमार हिरानी और आमिर खान की दादा साहेब फाल्के बायोपिक पर बोले पोते चंद्रशेखर पुसलकर, जानें क्या कहा

जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने बैठक के बाद कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने की रणनीति पर काम कर रही है कि भारत का एक भी बूंद पानी पाकिस्तान में न जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के तहत यह बैठक आयोजित की गई थी और शाह ने इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कई सुझाव दिए। इन कार्रवाइयों के बीच पाकिस्तान ने भारत के कदम को युद्ध जैसी कार्रवाई करार दिया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!