Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Mann Ki Baat : “मन की बात” में छलका PM मोदी का दर्द, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बोले- न्याय जरूर होगा…छत्तीसगढ़ के इस सांइस सेंटर का भी किया जिक्र

नई दिल्ली। Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मन की बात कार्यक्रम के 121वां एपिसोड में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। इस हमले को लेकर प्रधानमंत्री ने गहरी पीड़ा व्यक्त की और कहा कि यह हमले से उत्पन्न आक्रोश न केवल हमारे देश में बल्कि पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि इस जघन्य हमले की कड़ी निंदा की गई है और पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि हमले के पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पहलगाम में हुआ यह हमला आतंकवाद के सरपरस्तों की हताशा और उनकी कायरता को दिखाता है। जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूलों और कॉलेजों में ऊर्जा का संचार था, निर्माण कार्यों में तेजी आ रही थी और लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, तब देश के दुश्मनों को यह सब सहन नहीं हुआ।”

See also  इनोवा कार से 30 लाख का गांजा जब्त, युवती और दो युवक गिरफ्तार…

उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवादियों और उनके आकाओं का उद्देश्य कश्मीर को फिर से तबाह करना था, और इसलिए उन्होंने इस हमले की साजिश रची। पीएम मोदी ने यह स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश की एकता और 140 करोड़ भारतीयों की शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार बनेगी।

पीड़ितों को न्याय का वादा

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि उन्हें न्याय मिलेगा और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस हमले के दोषियों और साजिशकर्ताओं को कठोरतम जवाब दिया जाएगा। पीएम ने कहा कि हमें इस चुनौती का सामना करने के लिए अपनी इच्छाशक्ति को और मजबूत करना होगा और एक राष्ट्र के रूप में दृढ़ संकल्प दिखाना होगा।

Advertisment

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का जिक्र

See also  CG Police News: गिरफ्तारी वारंट की तामिली में लापरवाही भारी पड़ी, SSP रजनेश सिंह ने TI को किया निलंबित

आज भारत का युवा साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की और बढ़ रहा है। ऐसे इलाके जिनकी पहचान पहले पिछड़ेपन और दूसरे कारणों से होती थी, वहाँ भी युवाओं ने ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किए हैं, जो हमें नया विश्वास देते हैं। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का विज्ञान केंद्र आजकल सबका ध्यान खींच रहा है। कुछ समय पहले तक दंतेवाड़ा का नाम केवल हिंसा और अशांति के लिए जाना जाता था, लेकिन अब वहाँ एक साइंस सेंटर बच्चों और उनके माता पिता के लिए उम्मीद की नई किरण बन गया है।

इस साइंस सेंटर में जाना बच्चों को खूब पसंद आ रहा है। वे अब नई-नई मशीनें बनाने से लेकर टेक्नोलॉजी का उपयोग करके नए प्रोडक्ट्स बनाना सीख रहे हैं। उन्हें थ्री डी, प्रिंटर्स और रोबोटिक कारों के साथ ही दूसरी इनोवेटिव चीजों के बारे में जानने का मौका मिला है।

See also  सौरभ हत्याकांड: आरोपी साहिल की अंधविश्वासी सोच, ‘मुर्दा’ मां से बात करता था, ड्रम में छुपाई लाश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!