Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS :बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर,सीएफ जवान की मौत…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर जिले के मूलमुला थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में सीएफ (CF) जवान की दर्दनाक मौत हो गई है । वहीं घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया जहां उसका इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के दोपहर 11:00 से 12:00 के बीच पनगांव निवासी सूरज पटेल पिता निर्मल पटेल और विक्रम पटेल पिता अमृत पटेल बाइक में सवार होकर साथ पनगांव से मुड़पार होते हुए अपने रिश्तेदार के यहां सिल्ली गांव जा रहा था तभी मुड़पार गांव से सिल्ली के बीच सड़क में सामने से आ रही बाइक से भीषण भिड़ंत हो गई. जिससे सूरज की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. उनका सिर फटकर का अलग हो गया वहीं विक्रम को भी घटना में गंभीर चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम व मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे पर लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिरहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है परिवार एवं दोस्तों में मातम छाया हुआ है।

See also  मुख्यमंत्री साय की संवेदनशीलता से 2 को मिली अनुकंपा नियुक्ति, मुख्यमंत्री का जताया आभार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!