Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर की ऐसी छवि बनाएं कि देशभर में राजधानी की एक विशेष पहचान हो : बृजमोहन अग्रवाल…

शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल को प्राथमिकता देने बैठक में दिए निर्देश

रायपुर । सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक इंद्र कुमार साहू, विधायक अनुज शर्मा, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, रायपुर नगर निगर आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन उपस्थित रहे।

बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सभी कार्यों का मूल उद्देश्य आम जनता को लाभ पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर कार्य करें, ताकि रायपुर शहर को देशभर में एक विशेष पहचान दिलाई जा सके।

See also  चंगोरी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कलश यात्रा से प्रारंभ 

सांसद श्री अग्रवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पेयजल आपूर्ति को लेकर कार्ययोजना बनाए और गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए जलस्त्रोत को चिन्हित करें और उसके बाद पाइपलाइन बिछाकर घरों तक कनेक्शन पहुंचाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों के गहरीकरण को प्राथमिकता दी जाए और आवश्यकता अनुसार कुओं का निर्माण भी कराया जाए। यह जलस्तर बढ़ाने का सबसे अच्छा माध्यम है। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्राथमिकता देते हुए सभी स्थानों पर सख्ती से इसका पालन कराया जाए। समोदा, मंदिर हसौद और माना जैसे क्षेत्रों में पेयजल संकट के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए।

See also  श्रमिकों के बुढ़ापे की चिंता हुई दूर, श्रमिकों की पेंशन हुई जारी, 60 वर्ष पूर्ण कर चुके आठ और श्रमिकों के पेंशन पर श्रम मंत्री सह छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष लखन लाल देवांगन के निर्देश पर प्रतिमाह 1500 रुपए पेंशन हुआ जारी...

उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने से पूर्व सभी जरूरी स्कूल भवनों की मरम्मत की जाए और स्मार्ट क्लास की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को भी अपडेट किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के हर ब्लॉक में 10 गांवों के लिए ग्रामीण कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का सुझाव दिया। इससे युवाओं के साथ-साथ विशेषकर महिलाओं को रोजगार मिलेगा।

Advertisment

श्री अग्रवाल ने मनरेगा में लंबित भुगतान को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए और कहा कि इसके लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार करें। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लोगों की पहचान के लिए सर्वे कराया जाए, और जो लोग अवैध रूप से शहर में रह रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि दो वर्षों के भीतर आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण पूरा किया जाए।

See also  इजरायल में 3 बसों में धमाके से हड़कंप, बसों के उड़े परखच्चे, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा बैठक...

सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि रायपुर शहर की समस्याओं जैसे ट्रैफिक, अतिक्रमण, सफाई और पेयजल पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही नगर निगम को निर्देशित किया गया कि हाल ही में हुए वार्ड परिसीमन के अनुसार सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों को पुनः व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे राजनीतिक या निजी पोस्टरों को अधिकतम 7 दिनों के भीतर हटाया जाए।

कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने, किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने और राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय विशेषज्ञों को आमंत्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ना चाहें, तो उन्हें आवश्यक रूप से जोड़ा जाए, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। बैठक में जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!