Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राकेश पांडेय ने संभाला छत्तीसगढ़ खादी बोर्ड अध्यक्ष का पद, खादी और ग्रामोद्योग को मिलेगा नया आयाम…

रायपुर। छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय ने 21 अप्रैल को कंकाली पारा स्थित गांधी भवन में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने बोर्ड की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

बैठक में पांडेय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप खादी एवं ग्रामोद्योग को जन-जन तक पहुँचाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि खादी वस्त्रों का प्रचार-प्रसार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से तेजी से किया जाए ताकि लोगों में खादी के प्रति आकर्षण बढ़े और वे अपनी पुरानी संस्कृति से फिर से जुड़ सकें।

See also  CG Board Result 2026: जानें कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? बोर्ड परीक्षा के नतीजों पर आया पहला बड़ा अपडेट

श्री पांडेय ने कहा कि खादी का नाम लेते ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण होता है। गांधीजी ने खादी को अपनाकर और चरखा चलाकर आत्मनिर्भरता का संदेश दिया था। यह भाव आज भी प्रासंगिक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान से मेल खाता है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (CMEGP) के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित किए जाएंगे, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और सभी वर्गों को लाभ मिल सकेगा।

डिजिटलीकरण और नवाचार पर जोर देते हुए पांडेय ने खादी बोर्ड की वेबसाइट को और अधिक आकर्षक और उपयोगी बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्य के प्रति संवेदनशील और अनुशासित बने रहने की बात कही, जिससे निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त किया जा सके।

Advertisment

उन्होंने यह भी कहा कि खादी बोर्ड का भवन ऐतिहासिक महत्व रखता है, जहाँ महात्मा गांधी दो बार पधारे थे। इस पवित्र स्थल की गरिमा बनाए रखते हुए, गांधीजी के खादी और ग्रामोद्योग के सपनों को साकार करने के लिए हम एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करेंगे।

See also  BREAKING : नक्सलियों की कायराना हरकत: IED ब्लास्ट में एक जवान गंभीर रूप से घायल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!