Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

तीन दोस्तों की मस्ती भरी कहानी, 30 करोड़ का बजट और 68 करोड़ का कलेक्शन, OTT पर रिलीज हो रही ये फिल्म…

साउथ के तीन दोस्तों की कहानी वाली फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसे दर्शकों का जमकर प्यार मिला. अब ये OTT पर दस्तक देने जा रही है. जानें कब और कहां दे सकेंगे मैड स्क्वायर.

नई दिल्ली। साउथ इंडियन फिल्मों के शौकीनों के लिए गुड न्यूज आई है. 2023 की सुपरहिट फिल्म ‘मैड’ का सीक्वल मैड स्क्वायर अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है. मैड स्क्वायर 25 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज होगी. नेटफ्लिक्स इंडिया साउथ ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसकी घोषणा करते हुए कहा, ‘लड़के दोगुने मस्ती के साथ वापस आ गए हैं! मैड स्क्वायर 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में देखें.’ इस तरह साउथ की फिल्मों को हिंदी में देखने के शौकीन भी इसका भरपूर मजा उठा पाएंगे.

See also  Pakistani army resignations : पाकिस्तानी सेना में इस्तीफों की झड़ी! LOC पर तनाव के बीच दो दिनों में 5 हजार जवानों ने छोड़ी नौकरी, मचा हड़कंप...

‘मैड स्क्वायर’ ओटीटी रिलीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म मैड स्क्वायर को कल्याण शंकर ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म तीन कॉलेज दोस्तों की मजेदार कहानी पर आधारित है. फिल्म में लड्डू और उसके दोस्तों की गोवा वेकेशन की कहानी दिखाई गई है, जो गैंगस्टर और एक चोरी हुए हार के कारण हास्यास्पद मिशन में बदल जाती है. इस फिल्म में नरने नितिन, संगीत शोभन, राम नितिन और प्रियंका जावलकर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि म्यूजिक थमन का है.

Advertisment

‘मैड स्क्वायर’ बजट और कलेक्शन

मैड स्क्वायर को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. कई यूजर्स ने इसे “पागलपन भरी एंटरटेनमेंट” करार दिया है. मैड स्क्वायर के बजट की बात करें तो इसे लगभग 30 करोड़ रुपये में बनाया गया जबकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

See also  थाना अकलतरा क्षेत्र में अलग अलग जगह से जुआ खेलने वाले 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!