Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पटवारी कोरबा से गिरफ्तार, ACB को मिली थी रिश्वत लेने की शिकायत…

कोरबा। एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर पटवारी को गिरफ्तार किया है। जमीन ऑनलाइन करने के मामले में किसान से पटवारी ने 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी। इसी दौरान एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है।

दरअसल, कोरबा के पसान थाना क्षेत्र की यह घटना है। ग्राम दुल्लापुर निवासी किसान सुमार सिंह अपनी जमीन को ऑनलाइन करने के लिए पटवारी सुल्तान सिंह बंजारे के पास आवेदन किया था। काम करने के एवज में पटवारी ने किसान से 10 हजार नगदी की मांग की। किसान पटवारी को रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। इसी वजह से उसने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी पटवारी को पकड़ने के लिए ट्रैप आयोजित किया। इधर, जैसे ही किसान ने पटवारी को 10 हजार की रिश्वत दी, वैसे ही एसीबी की टीम ने पटवारी को पकड़ लिया।

See also  राममंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर आज स्थापित होगा राम दरबार:प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!