Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Durg Crime : युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर होने वाले पति का कराया अपहरण, मारपीट कर मौत के घाट उतारते….उससे पहले ही युवक ने कर दिया…!

दुर्ग । दुर्ग जिले में एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर होने वाले पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। महाराष्ट्र से युवती के प्रेमी ने भिलाई पहुंचकर पहले उसके होने वाले पति को अगवा किया। इसके बाद आरोपी प्रेमी अपने साथियों के साथ युवक की बुरी तरह से पिटाई करने के बाद मौत के घाट उतारते उससे पहले ही पीड़ित मौके से फरार हो गया। पीड़ित युवक की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस साजिश की मास्टर माइंड महिला और उसके प्रेमी व दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम दुर्ग जिला के जामूल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक के अपहरण और हत्या के प्रयास का ये पूरा घटनाक्रम 18 मार्च का है। पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय टिकेश साहू का मार्च महीने में ही खैरागढ़ में रहने वाली हेमकुमारी से शादी तय हुई थी। बताया जा रहा है कि हेमकुमारी का पहले से ही नागपुर के रहने वाले एक युवक के साथ अफेयर था। वह टिकेश के साथ शादी नही करना चाहती थी, लेकिन परिवार वालों के दबाव में उसने शादी के लिए हां कर दिया था। 12 अप्रैल को शादी की तारीख फिक्स हुई थी।

See also  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने चार साल बाद पद छोड़ा...

लेकिन शादी से पहले ही युवती ने अपने होने वाले पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर ली। युवती के कहने पर उसके प्रेमी दुर्गेश ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर टिकेश पर हमले का प्लान बनाया। योजना के मुताबिक दुर्गेश अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर भिलाई पहुंचा। यहां उन लोगों ने टिकेश के आने-जाने के रास्ते की रेकी की। 18 मार्च की रात आरोपियों ने टिकेश के काम से घर लौटने के दौरान उसे रोककर उससे पता पूछा। पता पूछने के बाद पीड़ित टिकेश नंदिनी रोड की तरफ चला गया। इसके बाद दुर्गेश ने कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद टिकेश की बाइक के आगे लाकर कार खड़ा कर दिया।

See also  भारतीय टीम ने बिली जीन किंग कप में हांगकांग को 2-1 से हराया...

सूनसान स्थान पर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ टिकेश पर हॉकी, बेसबॉल बैट से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद टिकेश को जबरदस्ती गाड़ी में एसीसी चौक से अगवा कर मेडेसरा ले गए। वहां भी उन लोगों ने टिकेश के साथ जमकर मारपीट करने के बाद उसकी हत्या की कोशिश में थे। आरोपी उसके सिर में पत्थर पटककर उसे जान से मारने ही वाले थे, तभी घायल टिकेश किसी तरह खुद को छुड़ाकर खेत की तरफ भाग गया। इस घटना से भयभीत टिकेश ने पुलिस को बताया कि वह खेत में ही पूरी रात छिपा रहा। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। दूसरे दिन सुबह उजाला होने पर वो वहां से निकला। इसके बाद वह घर पहुंचने के बाद पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

See also  CG NEWS : ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की दर्दनाक मौत…

पुलिस में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने कॉल डिटेल और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस की जांच में यह पता चला कि किडनैपिंग महाराष्ट्र के एक युवक ने की है, जो कि टिकेश की मंगेतर का प्रेमी है। इसके बाद पुलिस ने दुर्गेश साहू और उसके एक साथी अमित वर्मा को शनिवार को नागपुर से गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्होने टिकेश की होने वाली पत्नी हेमकुमारी को इस साचिश का मास्टरमाइंड बताया। आरोपियों के इस खुलासे के बाद पुलिस ने हेमकुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!