Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG ACCIDENT : भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, हादसा इतना जोरदार था कि ड्राइवर केबिन में फंसा रहा…

बिलासपुर: बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल ट्रेवल्स की एक यात्री बस बेलतरा के पास हाईवे पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

हादसा इतना जोरदार था कि बस का ड्राइवर संजय केबिन में फंस गया, वहीं कई यात्री भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

See also  दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों के तबादले की तैयारी, गृह विभाग ने शुरू की अंतिम प्रक्रिया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!