Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS :नहर में मिली युवक की लाश, बाढ़ बचाव दल ने निकाला बाहर…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा ज़िले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेगूरडीह कांसा गांव के पास एक युवक की लाश नहर में मिली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बाढ़ बचाव दल की टीम ने शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान सारागांव निवासी नरेंद्र यादव के रूप में हुई है।

बाढ़ बचाव दल के सदस्य शनिकृत कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात को रायपुर 112 के माध्यम से जांजगीर की कमांडेंट मैडम को सूचना मिली थी कि नहर में एक शव बहता हुआ दिखाई दिया है। रात अधिक होने के कारण उस समय तलाशी अभियान शुरू नहीं हो सका। बाद में सुबह नेगूरडीह कांसा के पास फिर से शव देखे जाने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला गया।

See also  नगरीय प्रशासन विभाग की विकास प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना की झलक, देख सकते हैं बड़े शहरों के आवासीय निर्माण के मॉडल...

परिजनों ने बताया कि नरेंद्र यादव कुछ दिनों पहले रोगदा गया था, इसके बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया था। शव की पहचान होने के बाद नवागढ़ पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!