Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ की वक्फ संपत्ति पर फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खुलासा, कार्रवाई शुरू…

रायपुर। देश में नए वक्फ बिल के लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ में वक्फ संपत्तियों की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक की वक्फ संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा हुआ है।वक्फ बोर्ड की जमीन पर लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स, ए-टू-जेड बेकरी, पगारिया ज्वेलर्स समेत 14 लोगों ने कथित रूप से फर्जी रजिस्ट्री कराई है। वहीं, 400 से ज्यादा अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

रायपुर जिले में ऐसी 78 प्रॉपर्टी चिन्हित की गई हैं, जिनमें किराएदार अब मालिक बन बैठे हैं। मालवीय रोड और हलवाई लाइन की 40 दुकानों के व्यापारियों को नोटिस भेजा गया, जिससे हड़कंप मच गया है।
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को विवादित संपत्तियों की रजिस्ट्री शून्य करने और SP को सुरक्षा बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि कब्जा हटाया जा सके।

See also  CG NEWS : रायपुर के उरला में पेट्रोल पंप पर आगजनी, कर्मचारियों की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!