Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पोषण पखवाड़ा 2025: कलेक्टर ने पोषण पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

कलेक्टर आकाश छिकारा ने पोषण पखवाड़ा अभियान के संबंध में ली बैठक।
 
शत् प्रतिशत ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
 
     जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट परिसर से बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए सामाजिक जागरूकता हेतु पोषण पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जीवन के सुनहरे 1000 दिन बच्चे के सर्वांगीण विकास की नींव संदेश के साथ पोषण पखवाड़ा रथ जनजागरूकता के लिए रवाना हुआ। पोषण पखवाड़ा रथ के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं ग्रामों में पहुंचकर बच्चों के सुपोषण के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
     कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पोषण पखवाड़ा के संबंध में बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने पोषण पखवाड़ा अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने कहा। कलेक्टर ने बच्चों को मिलने वाला पोषण आहार गुणवत्तापूर्ण यह सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों साथ मिलकर समन्वय से नागरिकों को पोषण के प्रति जागरूक करने कहा। उन्होंने पोषण पखवाड़ा के तहत ‘‘पोषण अभियान जन आंदोलन पोर्टल‘‘ में नियमित गतिविधियों को शत प्रतिशत अपलोड करने एवं संबंधित विभागों से निर्धारित गतिविधि कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल कुमार रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अनिता अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  योग को अपनी दिनचर्या में करें शामिल - संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, संसदीय सचिव के मुख्य आतिथ्य में जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, एसपी एवं गणमान्य नागरिकों ने किया योगाभ्यास...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!