Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिले में नहीं थम रहा नशीली दवाओं का कारोबार, पुलिस ने फिर एक आरोपी को नशीली दवाओं के साथ किया गिरफ्तार…

आरोपी के कब्जे से 912 नग नशीली टेबलेट कीमती 9747 रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल बरामद
 
जांजगीर-चांपा। थाना जांजगीर क्षेत्र में अवैध नशीली टेबलेट बिक्री करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ व जुआ पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।
 इसी क्रम में डीएसपी कविता ठाकुर के नेतृत्व में थाना जांजगीर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की सुकली मोड हाइवे मोड़ के पास एक लड़का अवैध रूप से नशीली टेबलेट धूरकोट कि ओर मोटर सायकल से ले जा रहा है कि सूचना पर तत्काल थाना जांजगीर पुलिस द्वारा औषधि निरीक्षक के साथ मौके की ओर रवाना हुआ, जहां एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने के फिराक में था, जिसे पुलिस टीम के द्वारा दौड़ा कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम महेश बरेठ निवासी पेंड्री थाना जांजगीर का होना बताया गया। जिसके कब्जे से नशीली टैबलेट को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
  उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उपनिरीक्षक राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक नीतीश विश्वकर्मा ,दिनेश चौहान एवं महिला आरक्षक रेखा यादव  का सराहनीय योगदान रहा।

See also  कोयला चोरी और धोखाधड़ी में ट्रांसपोर्टर की गिरफ्तारी, एसीसी लिमिटेड को भारी नुकसान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!