Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ट्रेक्टर शो रूम से नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। ट्रेक्टर शो रूम से नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 दिनांक 13 अप्रैल 25 के शाम 06/00 बजे से दिनांक 14 अप्रैल 25 के सुबह 09/30 के मध्य जसमन ट्रेक्टर शोरूम अकलतरा के अलमारी के लॉकर को तोडकर उसमें रखे नगदी रकम 95,000 रूपए को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी नरेन्द्र कश्यप निवासी बलौदा की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध कमांक 127/2025, धारा 305(a) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया था।
चोरी जैसे की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी प्रदीप सोरी के कुशल मार्ग दर्शन में चोरी गए नगदी एवं अज्ञात आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी।
 प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी विजय कुमार साहू निवासी अंधियारीपाठ अकलतरा को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिसके द्वारा दिनांक घटना समय को जसमन ट्रेक्टर शोरूम अकलतरा के अलमारी से नगदी रकम 95,000 रूपए की चोरी करना जुर्म स्वीकार किए जाने पर चोरी का नगदी रकम 95,000 रूपए को बरामद कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर में भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि अशोक कश्यप, आर. शेष नारायण साहू का सराहनीय योगदन रहा।

See also  दारोगा पर गिरी गाज, खुलेआम महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करता दिखा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!