Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Rape Case : नामी अस्पताल में हैवानियत! वेंटिलेटर पर ज़िंदगी से जूझ रही एयर होस्टेस के साथ दुष्कर्म, पढ़े पूरी खबर…

गुरुग्राम। अस्पताल में इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हो गई है। हरियाणा के गुरुग्राम से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने दिल दहला दिया है। एक नामी निजी अस्पताल में भर्ती 46 वर्षीय एयर होस्टेस के साथ इलाज के दौरान यौन उत्पीड़न की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

ट्रेनिंग के लिए आई थी गुरुग्राम, होटल में रुकी थी पीड़िता
मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला एयर होस्टेस एक एयरलाइन कंपनी के लिए काम करती हैं और पिछले दिनों गुरुग्राम के दरबारीपुर इलाके में ट्रेनिंग के लिए आई थीं। वह सेक्टर-15 के एक होटल में ठहरी हुई थीं। 5 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे होटल के स्विमिंग पूल में डूब जाने की वजह से उन्हें तत्काल पास के एक अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से एक बड़े निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

See also  खाद्य मंत्री ने संबलपुर में नवीन पुलिस थाना चौकी का किया शुभारंभ...

वेंटिलेटर पर थी पीड़िता, उसी दौरान हुई वारदात
बताया जा रहा है कि 6 अप्रैल की रात करीब 9 बजे, जब महिला ICU में वेंटिलेटर पर थीं, तभी उनके साथ यह घिनौनी हरकत की गई। उस समय वे होश में नहीं थीं और अस्पताल के कर्मचारियों पर ही शक जताया जा रहा है।

 पति को दी आपबीती, पुलिस में दर्ज हुआ केस

स्वास्थ्य लाभ के बाद जब महिला अपने घर लौटीं, तो उन्होंने अपने पति को अस्पताल में हुई दरिंदगी के बारे में बताया। इसके बाद 14 अप्रैल को उनके पति ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। गुरुग्राम के सदर थाना में अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Advertisment

जांच में जुटी पुलिस, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम
गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि अस्पताल के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैमरों में कैद हुई हैं, जिन्हें ध्यान से देखा जा रहा है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

See also  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर में ‘‘डाॅक्टर्स दिवस‘‘ एवं ‘‘सी.ए. दिवस‘‘ का आयोजन सम्पन्न...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!