Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल…

कवर्धा। कबीरधाम जिलेे के कलेक्टर के अधिकारिक मेल में आए एक मेल ने जिले में हलचल मचा दी है । मेल में कहा गया है कि कवर्धा के कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा इस मेल के बाद कलेक्ट्रेट आने वाले सभी लोगों की तलाशी शुरू कर दी गई थी ।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बुधवार को पुलिस ने परिसर में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को ईमेल के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने परिसर की गहन तलाशी ली।

See also  देश में आधी रात से महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लागू, महिलाओं को मिलेगा 33% प्रतिनिधित्व

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हाई अलर्ट

कबीरधाम जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने जानकारी दी कि धमकी भरा मेल कबीरधाम कलेक्टर के आधिकारिक मेल आईडी पर मिला था, जिसके बाद पुलिस को सतर्क कर दिया गया। बघेल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए मेल में कहा गया है, ‘‘कवर्धा जिला मुख्यालय में स्थित कलेक्टर कार्यालय में एक बारूदी सुरंग इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस लगायी गयी है और हम इसे दोपहर 2.30 बजे तक उड़ा देंगे।

उन्होंने बताया कि इस सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस दल परिसर की तलाशी ले रहा है तथा अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों और लोगों को उन इलाकों में जाने दिया जा रहा है, जहां तलाशी ले ली गई है। उन्होंने ये भी बताया कि पुलिस की साइबर शाखा ने मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!