Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS : आग लगने से 4 बच्चों की जिंदा जलकर मौत, 15 से ज्यादा लापता…50 से अधिक घर जलकर राख…

बिहार। मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मनी गांव की महादलित बस्ती में बुधवार, 16 अप्रैल को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 15 से अधिक बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। घटना में 50 से अधिक घर जलकर राख हो गए हैं।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर मुजफ्फरपुर पहुंचने का निर्णय लिया है। चिराग पासवान ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक जीवित त्रासदी है।” उन्होंने पांच लोगों की मौत की बात कही है, जबकि जिला प्रशासन ने चार मौतों की पुष्टि की है।

See also  श्रमिक दिवस पर कामगारों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक बनाया गया... अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया...

चिराग पासवान ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रभावित परिवारों तक त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी स्थानीय स्तर पर राहत कार्यों की निगरानी करेगी और पीड़ितों के पुनर्वास में हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार से मृतकों के परिजनों को मुआवजा, घायलों को बेहतर इलाज और घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह घरेलू गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। सिलेंडर फटते ही आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। बाद में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

See also  मुख्य सचिव ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन विधानसभा भवन के कार्यों की समीक्षा गई...

इस हादसे में जिन बच्चों की जान गई है, उनमें अंशिका कुमारी (5 वर्ष), ब्यूटी कुमारी (8 वर्ष), सृष्टि कुमारी (6 वर्ष) और विपुल कुमार (10 वर्ष) शामिल हैं। इनमें से तीन बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

Advertisment

जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि अंचल अधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!